Bihar Assembly Highlights: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी में बहस, भाजपा-राजद विधायक भिड़े, सदन कल तक स्थगित Bihar Assembly LIVE updates discussion on Voter List Revision Nitish Tejashwi Samrat Vijay NDA RJD Mahagathbandhan - bihar news
More
Hindi NewsबिहारBihar Assembly Highlights: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी में बहस, भाजपा-राजद विधायक भिड़े, सदन कल तक स्थगित

Bihar Assembly Highlights: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी में बहस, भाजपा-राजद विधायक भिड़े, सदन कल तक स्थगित

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब वो चुनाव की घोषणा के बाद ही वादे और ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की नकलची सरकार कैबिनेट बैठक करके उनके चुनावी मुद्दे छीन रही है।

Bihar Assembly Highlights: तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी में बहस, भाजपा-राजद विधायक भिड़े, सदन कल तक स्थगित

बिहार विधानसभा में हंगामा

Ritesh Verma| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM
हमें फॉलो करें

Bihar Assembly Highlights: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो अब चुनाव की घोषणा होने तक चुप रहेंगे और नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही चुनावी वादे और ऐलान करेंगे। सदन में आज दूसरी पाली में भाषण करते हुए तेजस्वी यादव ने पेंशन बढ़ाने, फ्री बिजली, युवा आयोग जैसे अपने वादों का जिक्र करते हुए कहा कि नकलची सरकार ने उनके पीछे-पीछे चल रही है। वोटर लिस्ट रिवीजन पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच बहस के बाद दोनों तरफ से हंगामा हो गया। स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सुबह पहली पाली में भी सदन स्थगित हुआ था और 2 बजे से दूसरी पाली शुरू हुई थी। शाम 4 बजे जब कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो विपक्ष ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच ही विनियोग विधेयक पारित कर दिया और सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई।

24 Jul 2025, 04:16:32 PM IST

हंगामे के बीच विनियोग विधेयक पारित, विधानसभा कल तक स्थगित

बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच ही अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद रहे। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नहीं आए। इसके बाद स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

24 Jul 2025, 04:13:43 PM IST

राजद विधायकों की सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की

विधानसभा में हंगामे के दौरान वेल में आकर हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान राजद विधायकों की सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की हो गई।

24 Jul 2025, 04:12:35 PM IST

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

शाम 4 बजे विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। विपक्ष ने हंगामा कर दिया। राजद के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने विपक्षी सदस्यों को घेर लिया। हंगामा के बीच ही सदन की कार्यवाही जारी है।

24 Jul 2025, 03:25:34 PM IST

अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए एनडीए के सीएम फेस पर तंज कसा। तेजस्वी ने कहा- अमित शाह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा क्यों नहीं हैं। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि नीतीश चुनाव तक ही मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद सीएम कौन होगा यह देखा जाएगा। तेजस्वी ने सदन में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नीतीश को हाइजैक करने का आरोप लगाया।

पढ़ें:- अमित शाह को नीतीश पर भरोसा क्यों नहीं है, तेजस्वी यादव ने विधानसभा में सीधे पूछ लिया

24 Jul 2025, 03:23:58 PM IST

बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

बिहार विधानसभा में आज दूसरी पाली में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक आपस में उलझ गए। पहले तेजस्वी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच बहस हुई। फिर दोनों पार्टियों के विधायक खड़े होकर बहस करने लगे। बवाल होने के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी।

पढ़ें- बिहार विधानसभा में मारपीट की नौबत आई, राजद और भाजपा विधायकों में धक्का-मुक्की

24 Jul 2025, 02:54:27 PM IST

वोटर लिस्ट रिवीजन पर तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी में बहस के बाद सदन स्थगित

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव जब वोटर लिस्ट रिवीजन के मीडिया कवरेज पर बोल रहे थे तो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उठे और कहा कि जिसका बाप अपराधी हो, लुटेरा हो, वो कौन होता है बोलने वाला। इसके बाद दोनों तरफ से हंगामा हो गया। अंत में स्पीकर ने सदन को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

24 Jul 2025, 02:43:17 PM IST

ईडी, सीबीआई विपक्षी नेताओं के पीछेः तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने सीबीआई, ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा विपक्षी नेताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया।

24 Jul 2025, 02:42:19 PM IST

नीतीश कुमार के रहते आरएसएस कोटा चल रहा है सरकार मेंः तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की परिभाषा नेशनल दामाद अलायंस बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के रहते सरकार में आरएसएस कोटा चल रहा है।

24 Jul 2025, 02:36:12 PM IST

अब चुनाव के बाद ही चुनावी ऐलान और वादे करेंगे तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि अब वो चुनाव की घोषणा होने के बाद ही चुनावी ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उनके सारे चुनावी मुद्दे छीन रही है इसलिए अब वो चुप रहेंगे। नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही ऐलान करेंगे।

24 Jul 2025, 02:34:07 PM IST

पेंशन, मुफ्त बिजली, युवा आयोग जैसे वादों पर नकलची सरकारः तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी अपने भाषण में पेंशन, मुफ्त बिजली, युवा आयोग जैसे वादों की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार उसी तरह के काम कर रही है। बिजली मुफ्त में नहीं देना चाहिए कहने वाली सरकार अब 125 यूनिट फ्री देने जा रही है। हमलोग 200 यूनिट कहे थे। उससे ज्यादा फ्री करना चाहिए था। हमने पेंशन बढ़ाने कहा तो वो भी बढ़ा दिया।

24 Jul 2025, 02:31:04 PM IST

नकलची सरकार बोलने पर अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव से पूछे सवाल

Bihar Assembly LIVE: नीतीश सरकार को नकलची सरकार बोलने पर मंत्री अशोक चौधरी उठ खड़े हुए और तेजस्वी यादव से कहा कि वो डिप्टी सीएम रहे हैं तो बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या नया शुरू किया।

24 Jul 2025, 02:29:37 PM IST

नीतीश के हाइजैक मसले पर तेजस्वी यादव और विजय चौधरी में बहस

Bihar Assembly LIVE: नीतीश कुमार को हाइजैक करने के मसले पर तेजस्वी यादव और मंत्री विजय चौधरी के बीच बहस हो गई। विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश को कोई हाइजैक नहीं कर सकता। चौधरी ने तेजस्वी यादव से कहा कि आपने भी हाईजैक करने की कोशिश की थी , कहां कर सके? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुंह है, कुछ भी कह दीजिए। जब आए थे हमारे पास तब कहते थे कि ऑपरेशन लोटस चल रहा है, हमारी पार्टी को तोड़ रहा है।

24 Jul 2025, 02:28:02 PM IST

पेपर लीक के मसले पर तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी की नोंकझोंक

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव के पेपर लीक मसला उठाने पर उनकी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से नोंकझोंक हुई। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी उनका बयान दिखाएं।

24 Jul 2025, 02:25:38 PM IST

नकलची सरकार बनकर रह गई है नीतीश सरकारः तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश सरकार नकलची सरकार बनकर रह गई है। 2020 में सबसे पहली बार हमने कहा था कि 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। तब हमारे चाचा नीतीश कहते थे कि कहां से लाएगा पैसा, अपने बाप के पास से पैसा लाएगा, असंभव है। लेकिन 17 महीने हमलोग साथ थे तो हमलोगों ने वो काम करके दिखाया, बिना किसी पेपर लीक के।

24 Jul 2025, 02:23:38 PM IST

मुख्यमंत्री को कोई हाइजैक नहीं कर सकताः नंद किशोर यादव

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव के भाषण के बीच में स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा कि इसका भरोसा रखिए कि मुख्यमंत्री को कोई हाइजैक नहीं कर सकता।

24 Jul 2025, 02:19:50 PM IST

जदयू अब भाजपा का प्रकोष्ठ बनकर रह गया है, नीतीश के आसपास के लोगों ने बीजेपी से हाथ मिलायाः तेजस्वी यादव

Bihar Assembly LIVE: राजद नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदन की दूसरी पाली में चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार को ऐसा सीएम चाहिए जो अचेत नहीं हो। उन्होंने नीतीश से कहा कि आपके बगल में बैठे हैं, वो आपका कभी भला नहीं चाहते। हम आपको सचेत कर रहे हैं। आपके आस-पास के तीन-चार लोग भाजपा से हाथ मिला लिए हैं। ये बात याद रखिएगा। अब लोग चर्चा करता है कि जदयू अब भाजपा का प्रकोष्ठ बनकर रह गया है।

24 Jul 2025, 12:35:31 PM IST

हंगामे के बीच समितियों की रिपोर्ट पेश, स्पीकर ने 2 बजे तक सदन स्थगित किया

Bihar Assembly LIVE: सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर नंद किशोर यादव ने ऊर्जा मंत्रालय समेत कई विधानसभा समितियों की रिपोर्ट पेश करवाई और फिर सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

24 Jul 2025, 12:30:18 PM IST

सत्ता और विपक्ष के हंगामे के बीच सम्राट चौधरी ने सीएजी रिपोर्ट पेश की

Bihar Assembly LIVE: डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2023-24 के आय-व्यय को लेकर सीएजी की रिपोर्ट को सदन में पेश किया।

24 Jul 2025, 12:27:04 PM IST

किसी का वोट नहीं कटने वाला हैः सम्राट चौधरी

Bihar Assembly LIVE: सम्राट चौधरी ने कहा कि वोटर लिस्ट के स्पेशल रिवीजन पर विपक्ष के लोग जो बात रख रहे हैं, उसमें सत्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट है कि किसी भी दलित, पिछड़ा, सवर्ण समाज का वोट कटने वाला नहीं है।

24 Jul 2025, 12:25:24 PM IST

सम्राट चौधरी का बिहार से बाहर जाने वालों की संख्या में भारी कमी का दावा, विपक्ष का हंगामा

Bihar Assembly LIVE: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लगभग 18 लाख 66 हजार से अधिक लोग मृत पाए गए। उसके साथ 26 लाख लोग जो बाहर गए हैं, उनको भी चिह्नित किया गया है। हमारे श्रम विभाग का रिपोर्ट है कि 2005 में 11 प्रतिशत लोग बिहार से बाहर जाते थे, आज यह 2 परसेंट से नीचे चला गया है। चौधरी के इस दावे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

24 Jul 2025, 12:22:12 PM IST

लालू यादव ने 1992 में विधानसभा में कहा था कि घुसपैठियों को बाहर करना हैः सम्राट चौधरी

Bihar Assembly LIVE: भाजपा नेता और उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1992 में विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर करना है।

24 Jul 2025, 12:14:39 PM IST

अपना फॉर्म भर दिए और दूसरे को भरमा रहे हैं विपक्षी नेताः विजय चौधरी

Bihar Assembly LIVE: मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 98 प्रतिशत लोगों ने फॉर्म दे दिया है जिसका मतलब है कि विपक्ष के लोग अपना रेनुअल करा रहे हैं और दूसरे लोगों को भरमा रहे हैं। विपक्षी नेताओं से उन्होंने कहा कि आप लोग अपना-अपना करा ही लिए हैं तो बाकी सबका भी करवा दीजिए।

24 Jul 2025, 12:12:19 PM IST

मृत लोगों का नाम जुड़ा रहने दे क्या चुनाव आयोग, विपक्ष से विजय चौधरी ने पूछा सवाल

Bihar Assembly LIVE: मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष से सवाल पूछा कि मतदाता सूची में जो 20 लाख लोग मृत पाए गए हैं, क्या उनका नाम जुड़ा रहने दिया जाए। जो दूसरी जगह चले गए हैं, क्या उनका नाम रहने दिया जाए। जब मतदाता सूची का मसौदा आएगा तो आप आपत्ति दे दीजिए, छूटा नाम जोड़ दिया जाएगा। गलत नाम हटा दिया जाएगा।

24 Jul 2025, 12:10:29 PM IST

2003 के वोटर लिस्ट स्पेशल रिवीजन में भी एक महीने का ही समय थाः विजय चौधरी

Bihar Assembly LIVE: मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 2003 में भी जब विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ था, तब भी एक महीना ही समय दिया गया था। इस बार भी उतना ही समय दिया गया है।

24 Jul 2025, 12:04:20 PM IST

सरकार भी चाहती है कि किसी भी सही और वाजिब वोटर का नाम ना कटेः विजय कुमार चौधरी

Bihar Assembly LIVE: जेडीयू नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट रिवीजन पर चर्चा का औचित्य नहीं है क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सदन के संचालन में सहूलियत के लिए इस मसले पर सभी दलों के नेताओं की राय जान लेने के प्रस्ताव पर हम लोगों ने आपत्ति नहीं की। चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कल कहा था कि वो स्पेशल इन्टेन्सिव रिवीजन के विरोध में नहीं हैं। हम भी सरकार की तरफ से बिहार के सभी वोटरों को आश्वस्त करते हैं कि सरकार यही चाहती है कि कोई भी सही और वाजिब मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं जाए। उन्होंने कहा कि जो नेता विपक्ष तेजस्वी यादव चाहते हैं, वही सरकार भी चाहती है कि किसी भी सही और वाजिब वोटर का नाम ना कटे।

24 Jul 2025, 11:59:57 AM IST

जीतनराम मांझी की पार्टी की विधायक ज्योति देवी ने नीतीश कुमार की तारीफ की

Bihar Assembly LIVE: हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा की विधायक ज्योति देवी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि एक ही आदमी को दो-दो, तीन-तीन जगह नाम से दुरुपयोग हो रहा था। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में घुसपैठिए लोग हैं, जैसे बंगाल है, नेपाल है, यहां पर बैठ करके नाम जुड़वाने का काम करते हैं और वोट का दुरुपयोग करते हैं। सरकार की स्पष्ट नीति है कि बाहरी लोग बाहर हों।

24 Jul 2025, 11:57:38 AM IST

सीमांचल के चार जिलों में अफसर सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं: अख्तरुल ईमान

Bihar Assembly LIVE: एआईएमआईएम के नेता अख्तरुल ईमान ने कहा कि 70 फीसदी गरीबों के पास कोई कागज नहीं है। ये तुगलकी फरमान कागज दिखाने कहता है। ईमान ने कहा कि सीमांचल के चार जिलों में अफसर सर्टफिकेट नहीं दे रहे हैं।

24 Jul 2025, 11:53:15 AM IST

दो लोग बिहार के 14 करोड़ लोगों को चुनौती दे रहे हैंः सूर्यकांत पासवान

Bihar Assembly LIVE: सीपीआई के विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि एक बिहार सौ पर भारी, एक नारा नहीं, हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि दो लोग बिहार के 14 करोड़ लोगों का मताधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं। दो लोग बिहार के लोगों को चुनौती दे रहे हैं।

24 Jul 2025, 11:50:46 AM IST

50 लाख फर्जी वोटर थे तो क्या लोकसभा चुनाव रद्द कर देंगे: अजय कुमार

Bihar Assembly LIVE: सीपीएम के विधायक अजय कुमार ने वोटर लिस्ट रिवीजन रोकने की मांग करते हुए कहा कि अगर 40 से 50 लाख फर्जी वोटर था तो क्या लोकसभा चुनाव को रद्द कर देंगे। अगर ये नहीं करेंगे तो यह काम विधानसभा चुनाव के बाद करिए।

24 Jul 2025, 11:45:11 AM IST

केंद्र सरकार चुनाव आयोग के जरिए गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही हैः महबूब आलम

Bihar Assembly LIVE: सीपीआई-माले के महबूब आलम ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के जरिए गरीबों को वोट से वंचित करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के 780 पन्ने के एफिडेविट में एक भी घुसपैठिया का नाम नहीं है, घुसपैठिया शब्द नहीं है। ये लोग घुसपैठिया का नैरेटिव बनाकर असल में मुसलमानों को गाली दे रहे हैं।

24 Jul 2025, 11:40:40 AM IST

कांग्रेस के शकील अहमद खां और स्पीकर नंद किशोर यादव के बीच शेर-वार

Bihar Assembly LIVE: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बोल रहे कांग्रेस के शकील अहमद खां ने एक शेर सुनाया तो स्पीकर नंद किशोर यादव ने भी एक जवाबी शेर सुनाया। यादव ने कहा कि चुनाव आयोग आपके शेर के जवाब में कहेगा- इरादे मेरे हमेशा साफ होते हैं, इसलिए कई लोग मेरे खिलाफ होते हैं।

24 Jul 2025, 11:37:39 AM IST

जेडीयू के सांसद ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर विपक्ष के पक्ष में बात रखी हैः तेजस्वी

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि कल जनता दल यूनाइटेड के सांसद (गिरधारी यादव) ने भी वोटर लिस्ट रिवीजन पर हमारे पक्ष में बात की है। एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने भी चुनाव आयोग को सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आश्वासन दें कि एक भी बिहारी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटने देंगे। जाति आधारित गणना कराने में नौ से 10 महीने लगे थे। तब बीजेपी वाले कहते थे कि हमारे पास नहीं आया। तो 25 दिन में कहां से 8 करोड़ लोगों के पास चले गए होंगे। ये तो प्रश्न है ही।

24 Jul 2025, 11:37:39 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे में विदेशी वोटर की चर्चा नहीं: तेजस्वी

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने जो हलफनामा दिया है उसमें किसी विदेशी का जिक्र नहीं है, नेपाली, बांग्लादेशी, म्यांमार का जिक्र नहीं है। बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट ने भी इसकी शिकायत नहीं की है। घुसपैठिया अगर आया है तो सरकार स्वंय अपने ऊपर सवाल उठा रही है। 2003 में वाजपेयी सरकार थी। यहां राबड़ी देवी थीं। उसके बाद से नीतीश कुमार हैं। 11 साल से नरेंद्र मोदी हैं। अगर घुसपैठिया आया है तो गलती तो सरकार की है। बड़ा प्रश्न यह है कि एक-एक बिहारी का वोटर लिस्ट से नाम ना कटे, चुनाव आयोग इस निष्पक्षता से काम करे।

24 Jul 2025, 11:37:39 AM IST

जनता तय करेगी कि कौन आएगा, कौन नहीं आएगा, लेकिन उसका नाम ना कटे: तेजस्वी

Bihar Assembly LIVE: तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल ठीक कह रहे थे कि अब तो चुनाव में जाना है। जनता तय करेगी कि कौन आएगा, कौन नहीं आएगा लेकिन जनता का नाम ना कटे, ये महत्वपूर्ण बात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।