Hindi NewsBihar Newsed arrested mahua group of company Director jawahar lal shah in 100 crore fraud case
महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी के निदेशक जवाहर लाल शाह अरेस्ट, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े में ED ने दबोचा
- ईडी ने पटना में दो, दिल्ली और दार्जिलिंग में एक-एक सहित जवाहर शाह से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं। इससे बड़े खुलासा की संभावना है।
Wed, 22 Jan 2025 05:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना

ईडी ने फर्जीवाड़े में पोंजी कंपनी महुआ ग्रुप ऑफ कंपनी के प्रमुख संचालक जवाहर लाल शाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मुजफ्फरपुर से सोमवार की देर रात दबोचा गया। इससे पहले ईडी ने पटना में दो, दिल्ली और दार्जिलिंग में एक-एक सहित जवाहर शाह से जुड़े चार ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं। इससे बड़े खुलासा की संभावना है।
दिल्ली में रहने वाला एक प्रमुख व्यक्ति भी घेरे में है। जल्द ही कई अन्य लोगों को ईडी पूछताछ के लिए समन जारी करेगी। जवाहर को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। ईडी की अब तक की जांच में करीब 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। कंपनी उत्तर बिहार के कई जिलों में निवेश कराने के बाद अचानक फरार हो गई।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन