Nitish Kumar second nomination within 14 days going Rajya Sabha but retain JDU command राज्यसभा जा रहे, पर जदयू की कमान अपने हाथ ही रखेंगे नीतीश; 14 दिन में दूसरा नामांकन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा जा रहे, पर जदयू की कमान अपने हाथ ही रखेंगे नीतीश; 14 दिन में दूसरा नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 14 दिनों के भीतर दूसरी बार नामांकन दाखिल किया है। पहले उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा था। अब एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए नॉमिनेशन किया है।

Thu, 19 March 2026 06:43 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राज्यसभा जा रहे, पर जदयू की कमान अपने हाथ ही रखेंगे नीतीश; 14 दिन में दूसरा नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कमान वे अपने हाथ में ही रखेंगे। नीतीश फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इसके लिए नामांकन भी कर दिया। नीतीश का पिछले 14 दिनों के भीतर यह दूसरा नामांकन है। इससे पहले 5 मार्च को उन्होंने पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था।

नई दिल्ली स्थित जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश के नाम का पर्चा दाखिल किया। झा पटना से नामांकन पत्र पर नीतीश का हस्ताक्षर कर दिल्ली ले गए। इसके बाद दिल्ली में जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े को नीतीश का नामांकन पत्र सौंप दिया।

जेडीयू में संगठनात्मक चुनाव

जेडीयू में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव समाप्त होने के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन 22 मार्च है। 23 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 24 मार्च को नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। एक से अधिक पर्चे दाखिल हुए तो 27 मार्च को चुनाव होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी सीएम पर खेल शुरू! सम्राट पर नीतीश के हाथ को विजय ने क्यों हवा में उड़ाया?

नीतीश की निर्विरोध जीत तय

नीतीश कुमार अभी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने फिर से इस पद के लिए नामांकन कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। दिल्ली में नीतीश का पर्चा दाखिल करने के बाद संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि नीतीश ही पार्टी के अध्यक्ष बने रहें।

कब-कब जेडीयू के अध्यक्ष रहे नीतीश

नीतीश ने पहली बार 2016 में जेडीयू की कमान संभाली थी। इससे पहले शरद यादव लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। 2020 तक वे इस पद पर बने रहे। फिर आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उनके बाद ललन सिंह इस पद पर आए। फिर दिसंबर 2023 में दोबारा नीतीश ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली। तब से नीतीश ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय मंत्री बनने को तैयार होते हैं नीतीश तो मोदी की नैतिक जीत होगी: शिवानंद

राज्यसभा जा रहे नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों राज्यसभा जाने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने 5 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। 16 मार्च को हुए मतदान के बाद वे राज्यसभा चुनाव जीत गए। अब सांसद बनने के बाद नीतीश सीएम पद छोड़ देंगे। उनके बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री आएगा। अप्रैल में बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बाद का सीएम सारे दल मिलकर चुनेंगे, भाजपा बोली- अभी एनडीए में चर्चा नहीं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।