कौन हैं बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन? आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर
बिहार में नये मुख्यमंत्री के साथ राज्य में नये राज्यपाल भी होंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को हटाकर उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार की रात बिहार समेत आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की। नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के साथ बिहार में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होनी है। नये मुख्यमंत्री के साथ राज्य में नये राज्यपाल भी होंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को हटाकर उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उधर, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।
भारतीय सेना के दिग्गज अधिकारी रहे हैं हसनैन
बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के दिग्गज अधिकारी रहे हैं। उन्हें रणनीतिक मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वह जम्मू-कश्मीर में 15वीं कोर की कमान संभाल चुके हैं। 2018 में हसनैन को कश्मीर केन्द्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। 40 साल की सेवा के बाद 2013 में वे सैन्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए। उनके पिता मेजर जनरल सईद महदी हसनैन भी भारतीय सेना के अधिकारी थे। उनकी पढ़ाई नैनीताल, दिल्ली व लंदन के किंग्स कॉलेज से हुई। हसनैन ने वर्ष 1988-90 में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और 1990-91 में पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान में भाग लिया। वह कई पदक विजेता भी हैं।
10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले
पिछले 10 वर्षों में बिहार में सात राज्यपाल बदले। हाल के वर्षों में बिहार में राज्यपाल का कार्यकाल औसतन डेढ़ से दो साल ही रहा है। आरिफ मोहम्मद खां के पहले राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 17 फरवरी 2023 से 1 जनवरी 2025 और फागू चौहान 29 जुलाई 2019 से 16 फरवरी 2023 तक राज्यपाल रहे। लालजी टंडन 23 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 और सत्यपाल मल्लिक 4 अक्तूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक तथा 22 जून 2017 से 3 अगस्त 2017 तक केशरी नाथ त्रिपाठी राज्यपाल रहे। इसके पहले 16 अगस्त 2015 से 21 जून 2017 तक रामनाथ कोविंद राज्यपाल थे।
अब तक बिहार के राज्यपाल और कार्यकाल
जयरामदास दौलतराम- 15 अगस्त 1947 से 11 जनवरी 1948
माधव श्रीहरि अणे- 12 जनवरी 1948 से 14 जून 1952
आर. आर. दिवाकर- 15 जून 1952 to 05 जुलाई 1957
डॉ. जाकिर हुसैन- 06 जुलाई 1957 to 11 मई 1962
मदभूषि अनन्तशयनम् अय्यंगार- 12 मई 1962 to 06 दिसम्बर 1967
नित्यानंद कानूनगो- 07 दिसम्बर 1967 to 20 जनवरी 1971
उज्जवल नारायण सिंह- 21 जनवरी 1971 to 31 जनवरी 1971
देवकांत बरूआ- 01 फरवरी 1971 to 04 फरवरी 1973
रामचंद्र धोडिंबा भंडारे- 04 फरवरी 1973 to 15 जून 1976
जगन्नाथ कौशल- 16 जून 1976 to 31 जन. 1979
कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह- 31 जनवरी 1979 to 19 सितम्बर 1979
डॉ.अखलाक-उर-रहमान किदवई- 20 सितम्बर 1979 to 15 मार्च 1985
पेंडेकंती वेंकटसुब्बैया- 15 मार्च 1985 to 25 फरवरी 1988
गोविंद नारायण सिंह- 26 फरवरी 1988 to 24 जनवरी 1989
दीपक कुमार सेन -24 जनवरी 1989 to 28 जनवरी 1989
रामचंद्र दत्तात्रेय प्रधान- 29 जनवरी 1989 to 02 मार्च 1989
जगन्नाथ पहाड़िया- 03 मार्च 1989 to 02 फरवरी 1990
गंगाधर गणेश सोहनी - 02 फरवरी 1990 to 16 फरवरी 1990
मोहम्मद यूनुस सलीम- 16 फरवरी 1990 to 13 फरवरी 1991
बी सत्यनारायण रेड्डी- 14 फरवरी 1991 to 18 मार्च 1991
मुहम्मद शफी कुरेशी- 19 मार्च 1991 to 13 अगस्त 1993
अखलाक-उर -रहमान किदवई- 14 अगस्त 1993 to 26 अप्रैल 1998
सुंदर सिंह भंडारी- 27 अप्रैल 1998 to 15 मार्च 1999
ब्रजमोहन लाल- 15 मार्च 1999 to 05 अक्टूवर 1999
सूरज भान- 06 अक्टूबर 1999 to 22 नवम्बर1999
विनोद चंद्र पांडे- 23 नवम्बर 1999 to 12 जून 2003
मंडगद्ददे रामा जोयिस- 12 जून 2003 to 31 अकटूबर 2004
वेद प्रकाश मारवाह- 01 नवम्बर 2004 to 04 नवम्बर 2004
बूटा सिंह- 05 नवम्बर 2004 to 30 जनवरी 2006
गोपालकृष्ण गांधी- 31 जनवरी 2006 to 21 जून 2006
आर. एस. गवई- 22 जून 2006 to 10 जूलाई 2008
आर. एल. भाटिया- 10 जुलाई 2008 to 28 जून 2009
देबानन्द कुँवर- 29 जून 2009 to 21 मार्च 2013
ज्ञानदेव यशवंतराव पाटील- 22 मार्च 2013 to 26 नवम्बर 2014
केशरी नाथ त्रिपाठी- 27 नवम्बर 2014 to 15 अगस्त 2015
राम नाथ कोविंद- 16 अगस्त 2015 to 21 जून 2017
केशरी नाथ त्रिपाठी- केशरी नाथ त्रिपाठी
सत्य पाल मलिक- 04 अक्टूबर 2017 to 22 अगस्त 2018
लाल जी टंडन- 23 अगस्त 2018 to 28 जुलाई 2019
फागू चौहान- 29 जुलाई 2019 to 16 फरवरी 2023
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर- 17 फरवरी 2023 to 01 फरवरी 2025




साइन इन