Kaun Banega Bihar ka CM Amit Shah promises to make two leaders Bada Admi Nitish Kumar नीतीश के बाद कौन बनेगा बिहार का CM? 2 नेताओं को 'बड़ा आदमी' बनाने का अमित शाह का वादा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के बाद कौन बनेगा बिहार का CM? 2 नेताओं को 'बड़ा आदमी' बनाने का अमित शाह का वादा

आपको बता दें कि तारापुर में सम्राट चौधरी ने आरजेडी के अरुण कुमार को 45843 मतों से चुनाव हराया। भाजपा को यहां 122480 मत मिले थे। वहीं, अरुण कुमार के खाते में 76637 मत गए।

Fri, 6 March 2026 06:04 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के बाद कौन बनेगा बिहार का CM? 2 नेताओं को 'बड़ा आदमी' बनाने का अमित शाह का वादा

बिहार की राजनीति में एक युग का अंत होने जा रहा है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सांसद बनने के बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद बिहार को एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा। चर्चा इस बात की भी है कि बिहार का अलगा मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और जेडीयू छोटे भाई की भूमिका में रहेगी। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में इन दिनों कायासों का दौर शुरू हो चुका हैं। अब तक आधे दर्जन नेताओं के नाम संभावित दावेदारों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, भाजपा हमेशा चौंकाने वाला फैसला लेती रही है।

बीते बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बिहार भाजपा के दो नेताओं के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे तो उन्होंने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील उनके क्षत्र की जनता से की थी। इसके बदले में उन्होंने इन दोनों नेताओं के 'बड़ा आदमी' बनाने का वादा वहां की जनता से किया था। इस लिस्ट में पहला नाम बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। वहीं, दूसरा नाम सीतमढ़ी से चुनाव जीतने वाले सुनील कुमार पिंटू का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेपी की परंपरा, जंगलराज से मुक्ति…नामांकन के बाद नीतीश की शाह ने जमकर की तारीफ
ये भी पढ़ें:बदलाव की बयार, अब नहीं नीतीश कुमार; CM पद से इस्तीफा के बाद सरकार का मार्गदर्शन
ये भी पढ़ें:नीतीश ने कर दिया कन्फर्म, बोले- जीवन की एक इच्छा पूरी करने राज्यसभा जा रहा हूं

तारापुर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे सम्राट चौधरी के पक्ष में जब अमित शाह मुंगेर पहुंचे थे तो उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आप भरोसा रखिए। सम्राट चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताइए। मोदी जी सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाएं।' इसके अलावा उन्होंने मुंगेर के लिए किए गए विकास कार्यों का भी हिसाब किताब दिया। साथ ही बताया कि कैसे डबल इंजन की सरकार का फायदा बिहार को मिल रहा है।

वहीं, सीतामढ़ी से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे अमित शाह ने उन्हें अपना दोस्त बताया था। लोगों से अपील करते हुए कहा था, "सुनील कुमार पिंटू मेरा दोस्त है। आप इसे प्रचंड बहुमत से जिताओ। हम इसे बड़ा आदमी बनाएंगे।'

आपको बता दें कि तारापुर में सम्राट चौधरी ने आरजेडी के अरुण कुमार को 45843 मतों से चुनाव हराया। भाजपा को यहां 122480 मत मिले थे। वहीं, अरुण कुमार के खाते में 76637 मत गए। सीतामढ़ी की बात करें तो यहां भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू को 104226 मत मिले। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार को 5562 मतों से हराया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।