who is notorious joga don patna police said may be involved in demanding ransom from mp sanjay yadav कौन है कुख्यात जोगा डॉन, सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने में आया नाम; फिलीपींस की जेल में है कैद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन है कुख्यात जोगा डॉन, सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने में आया नाम; फिलीपींस की जेल में है कैद

  • फोन करने ने कहा था कि वह गैंगस्टर है और अमेरिकी से बोल रहा है। उसके गिरोह के कई लोग जेल में बंद है। उसे सांसद के परिवार के सदस्यों की और उनके आने-जाने के रास्ते की पूरी जानकारी है। यदि 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका और उनके परिवार का बुरा अंजाम होगा।

Wed, 22 Jan 2025 09:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
कौन है कुख्यात जोगा डॉन, सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने में आया नाम; फिलीपींस की जेल में है कैद

राज्यसभा सांसद संजय यादव से रंगदारी मामले में हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान में वह फिलीपींस की जेल में बंद है और अमेरिका के सैक्रामेंटो सिटी से गिरोह चला रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पटना पुलिस ने पत्र लिखकर इस हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने में ईओयू से मदद मांगी है। सचिवालय डीएसपी-1 डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। फोन करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। राज्यसभा सांसद संजय यादव से 18 जनवरी को फोन कर 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई थी।

20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका और उनके परिवार का बुरा अंजाम होगा

फोन करने ने कहा था कि वह गैंगस्टर है और अमेरिकी से बोल रहा है। उसके गिरोह के कई लोग जेल में बंद है। उसे सांसद के परिवार के सदस्यों की और उनके आने-जाने के रास्ते की पूरी जानकारी है। यदि 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका और उनके परिवार का बुरा अंजाम होगा। बाद में सांसद ने इस संबंध में सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमार होने का बहाना बना घर बुलाया, पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से रेप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की ठगी, रूस से कनेक्शन और तौसीफ की तलाश; पटना में मुंबई पुलिस की रेड

तकनीकी सर्विलांस से फोन करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में हरियाणा के कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन का हाथ हो सकता है। हरियाणा के कैथल स्थित ग्योंग गांव का रहने वाला आरोपित कुख्यात अपराधी और मोस्ट वांटेड है। उसपर रंगदारी और लूट जैसे तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

हरियाणा पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था

हरियाणा पुलिस ने इंटरपोल की मदद से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। इसके बाद उसे बीते वर्ष फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया था। उसे भारत लाने की तैयारी चल रही है। जोगिंदर का बड़ा भाई सुरेंद्र भी हरियाणा का कुख्यात डॉन है। जोगा अमेरिका के सैक्रामेंटो सिटी से गिरोह चला रहा है। वह फोन कर बड़े उद्योगपति और नेताओं को रंगदारी की मांग करता है। पटना पुलिस ने इसके लिए हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले एक्स पर अभियान, अब आंदोलन का बनाया प्लान; गुस्से में क्यों हैं शिक्षक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।