girl student raped in patna police looking for accused बीमार होने का बहाना बना घर बुलाया, पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से रेप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीमार होने का बहाना बना घर बुलाया, पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से रेप

  • छात्रा पटना के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। कंकड़बाग थानेदार नीरज ठाकुर के मुताबिक पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई है। उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। बकौल थानेदार आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Wed, 22 Jan 2025 09:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बीमार होने का बहाना बना घर बुलाया, पटना के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा से रेप

बिहार की राजधानी पटना में एक छात्रा के साथ रेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि इस छात्रा से दोस्ती कर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। छात्रा की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पीड़िता के बयान पर कंकड़बाग रामलखन पथ के रहने वाले प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई।

छात्रा पटना के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। कंकड़बाग थानेदार नीरज ठाकुर के मुताबिक पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई है। उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। बकौल थानेदार आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 के मार्च माह में पीड़िता और आरोपित के बीच में दोस्ती हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 करोड़ की ठगी, रूस से कनेक्शन और तौसीफ की तलाश; पटना में मुंबई पुलिस की रेड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही गोप हत्याकांड का मास्टरमाइंड राहुल जेनरेटर, हत्या की वजह का भी खुलासा

पीड़िता के अनुसार आरोपित ने उसे अपने बीमार होने का हवाला देकर घर बुलाया। जब वह घर गई तो वहां सिर्फ प्रियांशु मौजूद था। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर किसी तरह वह अपने घर गई। इसके बाद आरोपित लगातार उसे धमकी देकर घर बुलाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी सफाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।