white collar man involved in chandan mishra murder case चंदन हत्याकांड में अब एक सफेदपोश की एंट्री, 14 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर से जुड़े तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चंदन हत्याकांड में अब एक सफेदपोश की एंट्री, 14 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर से जुड़े तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस जमीन से जुड़े एक सफेदपोश का नाम सामने आ रहा है जो इस कांड की एक कड़ी हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पैरोल से निकलने बाद चंदन मिश्रा औद्योगिक थाना का रोज चक्कर लगाता था।

Sun, 20 July 2025 11:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, बक्सर
share
चंदन हत्याकांड में अब एक सफेदपोश की एंट्री, 14 कट्ठा जमीन के लिए मर्डर से जुड़े तार

पटना में कुख्यात चंदन हत्याकांड में हर पल एक नए तार जुड़ने की बातें सामने आ रही है। इसी कड़ी यह भी सामने आ रहा है कि शहर के गोलंबर के पास करीब 14 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस जमीन से जुड़े एक सफेदपोश का नाम सामने आ रहा है जो इस कांड की एक कड़ी हो सकता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पैरोल से निकलने बाद चंदन मिश्रा औद्योगिक थाना का रोज चक्कर लगाता था।

इसके बाद वह जमीन से जुड़े मामलों पर ध्यान दे रहा था। इसी दौरान गोलंबर से आगे करीब चौदह कट्ठा जमीन का मामला उसके यहां आया। जिसमें चंदन मिश्रा दिलचस्पी लेने लगा था। इसे लेकर वह हर संभव प्रयास करने लगा। तभी सारे ग्रह नक्षत्र एक साथ जुटने लगे और पारस हॉस्पीटल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बक्सर जिले का बलंबत सिंह भी इस जमीन से जुड़ा था जिसका हत्याकांड में नाम आया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही हत्याकांड से जुड़े तार खुलकर सामने आ जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड: पकड़े गए शूटरों में तौसीफ और एक महिला भी,CDR देखेगी पुलिस

एक रात पहले अपराधियों ने नशे का किया था सेवन

पटना के पासर अस्पताल में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने से एक रात पहले अपराधियों ने जमकर नशे का सेवन किया। इसके बाद अहले सुबह सभी पारस अस्पताल के समीप पहुंचे। शूटरों के सरगना तौसीफ का इशारा मिलते ही उसके गुर्गे अस्पताल के अंदर दाखिल हुए।

एक सोना लुटेरा गिरोह का करीबी है शेरू

चंदन हत्याकांड में दूसरे दूसरे गैंगस्टर शेरू का नाम सामने आया है वो एक बड़े सोना लुटेरा गिरोह का भी करीबी है। बेउर जेल में बंद रहने के दौरान ही उसकी दोस्ती सोना लुटेरा से हुई थी। इसके बाद उसने अपने गुर्गों के जरिये कई बार सोना लुटेरा की मदद भी की

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी खतरे के निशान के पार, कई गांव जलमग्न; बिहार के भोजपुर में सहमे लोग
ये भी पढ़ें:गैर मर्द से संबंध, पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।