When his call went unanswered Vijay Sinha took action went to Revenue Department toll free center himself फोन नहीं उठा तो एक्शन में आए विजय सिन्हा, खुद राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर पहुंच गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फोन नहीं उठा तो एक्शन में आए विजय सिन्हा, खुद राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर पहुंच गए

डिप्टी CM सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सगुना मोड़ स्थित CSC रीजनल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। टोल फ्री नंबर 18003456215 पर कॉल नहीं लगने की शिकायत सही पाई गई। नाराज उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और सिस्टम तुरंत दुरुस्त करने व लापरवाहों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Thu, 22 Jan 2026 02:47 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फोन नहीं उठा तो एक्शन में आए विजय सिन्हा, खुद राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर पहुंच गए

डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सगुना मोड़ स्थित CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रीजनल सेंटर का औचक निरीक्षण कर भूमि राजस्व विभाग की टोल फ्री सेवा की हकीकत जानी। उनके अचानक पहुंचने से ऑफिस में हड़कंप मच गया और अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। दरअसल, भूमि राजस्व विभाग की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18003456215 जारी किया गया है। पिछले कुछ समय से इस नंबर पर कॉल नहीं लगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए उप मुख्यमंत्री ने पहले अपने स्तर से टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया, लेकिन जब कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया तो वे खुद CSC रीजनल सेंटर पहुंच गए।

निरीक्षण के दौरान विजय सिन्हा ने अधिकारियों के सामने ही टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया, लेकिन मौके पर भी कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। इससे नाराज उप मुख्यमंत्री ने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए योजनाएं और व्यवस्थाएं करती है, लेकिन अगर वही व्यवस्था जमीन पर काम नहीं कर रही है तो यह गंभीर लापरवाही है। विजय सिन्हा ने विभागीय पदाधिकारियों और CSC प्रबंधन से पूरी जानकारी ली और स्पष्ट शब्दों में कहा कि टोल फ्री नंबर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, न कि सिर्फ कागजों में व्यवस्था दिखाना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, विजय सिन्हा का ऐलान
ये भी पढ़ें:दाखिल-खारिज के मामलों में देरी पर सख्त हुए विजय सिन्हा; अधिकारियों को अल्टीमेटम

उन्होंने निर्देश दिया कि टोल फ्री सिस्टम को तत्काल पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, कॉल रिसीविंग और शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग हो तथा लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भूमि राजस्व विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा विभाग है और यहां थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों को महीनों तक परेशान कर सकती है। सरकार की मंशा है कि नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान फोन के माध्यम से समय पर हो सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।