deputy cm vijay sinha said urban land mafia will end from bihar till march बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐलान

विजय सिन्हा ने कहा कि अब भूमि माफिया की बारी है। इनका भी मार्च तक हिसाब कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत के टेक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। डिफेन्स कॉरिडोर के साथ सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जाएंगी।

Sun, 18 Jan 2026 08:56 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में शहरी भू-माफियाओं का मार्च तक हो जाएगा हिसाब, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐलान

बिहार में जमीन माफियाओं के खिलाफ नीतीश सरकार ने सख्त रवैया अपना रखा है। अब राज्य के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि मार्च तक राज्य से शहरी भू-माफियाओं का हिसाब कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के शहरी विकास में भूमि माफिया एक चुनौती है। बालू माफिया का तो इलाज कर दिया गया है। शराब माफिया का इलाज उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं।

अब भूमि माफिया की बारी है। इनका भी मार्च तक हिसाब कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत के टेक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। डिफेन्स कॉरिडोर के साथ सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जाएंगी। भविष्य का शहर कैसा होगा, इसपर हमें विचार करना होगा। लोग रोजगार और बेहतर जीवनशैली के लिए शहरों का रुख करते हैं। राज्य में 11 नए टाउनशिप विकसित किये जाएंगे। इनमें नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा सोनपुर और सीतामढ़ी को भी शामिल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल पंचायतों और सचिवालय में लेकर जाएं फरियाद, अफसर सुनेंगे; बिहार में नई व्यवस्था
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।