What is Congress stand on election boycott issue raised by Tejashwi Yadav चुनाव बहिष्कार पर कांग्रेस का स्टैंड क्या है? तेजस्वी यादव ने छेड़ा है बायकॉट का शिगूफा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव बहिष्कार पर कांग्रेस का स्टैंड क्या है? तेजस्वी यादव ने छेड़ा है बायकॉट का शिगूफा

तेजस्वी यादव के बिहार विधानसभा चुनाव का बायकॉट करने पर विचार करने की बात कहने पर कांग्रेस का बयान आया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि सभी विकल्प खुले हुए हैं, गठबंधन में मिलकर फैसला लिया जाएगा।

Thu, 24 July 2025 09:33 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चुनाव बहिष्कार पर कांग्रेस का स्टैंड क्या है? तेजस्वी यादव ने छेड़ा है बायकॉट का शिगूफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव बहिष्कार का शिगूफा छेड़ दिया है। इस पर राजनीतिक पारा गर्माया हुआ है। इस मुद्दे पर तेजस्वी की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सहयोगी कांग्रेस का भी बयान सामने आया है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने चुनाव बायकॉट पर कहा कि सभी विकल्प खुले हुए हैं। इस पर इंडिया गठबंधन यानी महागठबंधन की ओर से मिलकर कोई फैसला लिया जाएगा।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को चुनाव आयोग के बिहार में मतदाता सूची गहन पुरीक्षण (वोटर लिस्ट रिवीजन) अभियान पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास आगामी बिहार चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है। विपक्ष इस पर विचार कर सकता है। तेजस्वी ने गुरुवार को भी अपनी बायकॉट पर विचार करने वाली बात दोहराई और कहा कि अगर बेईमानी ही करनी है, तो ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के बहिष्कार पर चर्चा कर सकता है विपक्ष; तेजस्वी ने फोड़ा बॉयकॉट बम

तेजस्वी के बयान पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू ने गुरुवार को कहा कि सारे विकल्प खुले हुए हैं। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के जरिए तुगलकी प्रक्रिया शुरू की है। हमारा मानना है कि आयोग जितने भी आंकड़े दे रहा है, वो सरासर गलत हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 24 जून को जो प्रक्रिया अपने आदेश में लिखी है, उसका पालन नहीं हो रहा है। इसलिए आयोग जो भी आंकड़े अपनी वेबसाइट या कहीं और दिखा रहा है, वो झूठे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि हर विधानसभा से 1-1 हजार लोगों को चुनकर बात करें, उनसे पूछें कि वोटर लिस्ट का रिवीजन सही तरीके से हो रहा है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM पद के सर्वे में सबसे आगे, फिर चुनाव मैदान छोड़ने की बात क्यों कर रहे तेजस्वी?

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अगर उनमें से 25 प्रतिशत आंकड़े भी सही निकल के आ जाते हैं, तो वह इस प्रक्रिया को मानने के लिए तैयार हैं। हकीकत यह है कि जो दस्तावेज सत्यापन के लिए मतदाताओं से मांगे गए हैं, वो लोगों के पास नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बीएलओ मनमानी से हस्ताक्षर करके फॉर्म भर रहे हैं। कहीं-कहीं तो भाजपा के नेता बैठकर फॉर्म भर रहे हैं। जहां भी मतदाताओं के नाम जुड़ रहे हैं, वहां रसीद नहीं दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दोहराई चुनाव बहिष्कार की बात, बोले- ऐसे ही सरकार को एक्सटेंशन दे दो

अल्लावरू ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर खुलेआम बिहार में गरीब, युवा, महिला, वंचित, शोषित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित वर्ग का वोट चोरी करने करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की चोरी की तैयारी चल रही है। पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन एसआईआर के खिलाफ संसद से सड़क तक विरोध जता रहा है। हम इस प्रक्रिया को नहीं मानेंगे, क्योंकि यह फर्जी प्रक्रिया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।