yello alert for heavy rain in patna kaimur rohtas aurangabad and nawada lightning strike thunderstorm in south bihar Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में येलो अलर्ट; कहां मेघ गर्जन और वज्रपात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में येलो अलर्ट; कहां मेघ गर्जन और वज्रपात

Bihar Weather: गुरुवार को पटना सहित सात जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा और जमुई में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। जबकि, शेष भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

Thu, 21 Aug 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश से बच कर रहें, पटना समेत इन 7 जिलों में येलो अलर्ट; कहां मेघ गर्जन और वज्रपात

Bihar Weather: बिहार में मानसून की गतिविधियां फिर से बेहतर होंगी। 22 से 26 अगस्त के बीच दक्षिणी और पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी कर कहा है कि इस दौरान बारिश के समय नदियों में नहाने, तैरने और नाव संचालन से बचें। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित सात जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा और जमुई में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। जबकि, शेष भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

दक्षिण बिहार में झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। इधर, बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने से उमस की स्थिति बनी रही है। देर शाम झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की रात राजधानी में 15.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी के संपतचक में सर्वाधिक वर्षा 25.2 मिमी दर्ज हुई। बुधवार को पटना में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम में भी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 जयचंदों में से एक बिहार छोड़कर भागने वाला है..,, तेज प्रताप ने क्या संदेश लिखा

कहां कितनी बारिश हुई

पटना जिले के फतुहा में 24.8 मिमी, दानापुर में 16.2 मिमी, फुलवारीशरीफ में 15.6 मिमी, बिहटा में 15 मिमी, खुशरूपुर में 14.8 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 21.5 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 13 मिमी, बांका के कटोरिया में 11.2 मिमी, औरंगाबाद के बारूण में 9 मिमी, बांका के चंदन में 8.4 मिमी, बक्सर में 6.8 मिमी, कटिहार के कदवा में 6.4 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 6.2 मिमी, कटिहार में छह मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 6 मिमी, जमुई के चकाई में 5.8 मिमी, बांका के बेलहर में 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब घर-घर अधिकार का पर्चा बांटेंगे. तेजस्वी करेंगे यात्रा; राहुल गांधी कब आएंगे

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को शाम करीब चार बजे के आसपास शहर के उत्तर पश्चिम इलाकों में हवा के साथ तेज बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। वहीं, दक्षिण पश्चिम इलाकों में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में एक बार फिर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जतायी है। वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जिले में तेजी से सक्रिय हो रहा है। इस कारण अगले 24 घंटे में खंड बारिश होने के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार की दोपहर बाद मध्यम से भारी हो सकती है। इस कारण तापमान में और कमी आने की संभावना है।

पूर्णिया जिले में मौसम का हाल

गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन के समय में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात में ठंडक महसूस हो सकती है। बारिश की संभावना 80 प्रतिशत बन रही है, जिसमें दिन के समय में बौछारें और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, जो पूर्व दिशा से आएगी। हवा की गति मध्यम रहने से मौसम सुहावना बना रहेगा

आर्द्रता का स्तर दिन के समय 82 प्रतिशत और रात के समय 94 प्रतिशत रहने की संभावना है। अधिक आर्द्रता के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है। एक अन्य समाचार के अनुसार सीमांचल के कई जिलों में 21 अगस्त को भारी बारिश भी हो सकती है।

कटिहार में झमाझम बारिश की संभावना

कटिहार जिले में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में 80 फ़ीसदी बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में देर रात तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। बहरहाल बुधवार को दोपहर के करीब ढाई बजे के आसपास शहरी क्षेत्र में अचानक हल्की व मध्यम बारिश होने के कारण जहां मौसम सुहाना हो गया।

खगड़िया जिले में आगे कैसा रहेगा मौसम

जिले में 21 से 23 अगस्त तक तापमान में हल्का गिरावट रहेगी। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। हालांकि सत्तर प्रतिशत बारिश के भी आसार बना है। वहीं 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकती है। वहीं आगामी 25 से 27 अगस्त तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इधर 28 व 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगी। बता दें कि 21 से आगामी 29 अगस्त तक आसमान में बादल के साथ बारिश की संभावना भी बनी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।