we bogged down in technicalities it will delayed Pappu Yadav reprimanded RJD for delay seat sharing in mahagathbandhan टेक्निकल बातों में फंसेंगे तो लेट होगा; महागठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी पर पप्पू यादव ने RJD को सुनाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टेक्निकल बातों में फंसेंगे तो लेट होगा; महागठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी पर पप्पू यादव ने RJD को सुनाया

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही देरी पर पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी पर ठीकर फोड़ा है। उन्होने कहा कि अगर टेक्निकल बातों में फंसेंगे तो लेट होगा। गठबंधन के सभी सहयोगियों का सम्मान करना होगा। 

Sat, 11 Oct 2025 04:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
टेक्निकल बातों में फंसेंगे तो लेट होगा; महागठबंधन में सीट शेयरिंग में देरी पर पप्पू यादव ने RJD को सुनाया

बिहार चुनाव के ऐलान के बाद से एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे पर माथापच्ची जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि इस दौरान कई राउंड की बातचीत महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच हो चुकी है। लेकिन अभी तक फाइनल फैसला नहीं हो सका है। सीट बंटवारे में हो रही देरी के लिए पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी पर ठीकरा फोड़ा है। पप्पू ने कहा कि अगर आप तकनीकी बातों में फंसोगे तो देरी तो होगी ही। मैंने पहले भी कहा था कि आपको अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि पहले जो लालू यादव की राजद थी, वो जनता की पार्टी थी, लेकिन अब वो 'तकनीकी पार्टी' है। उन्होने कहा कि जब घोसी में सीपीआई-माले के विधायक रामबली सिंह यादव है, तो फिर क्यों राहुल शर्मा को पार्टी में शामिल कराकर सस्पेंस बढ़ा रहे हैं। नरकटियागंज में कांग्रेस सीट है, क्यों आप दूसरे को बोल रहे हैं। सीमांचल और कोसी में इनको सीटें चाहिए। बताइए पिछले चुनाव में सीमांचल में कितनी सीटें जीते थे। आपको बता दूं कांग्रेस के हक और सम्मान को राहुल गांधी के रहते कोई नहीं छीन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद तय करेंगे रास्ता; महागठबंधन से साथ टूटने पर बोले ओवैसी, EC पर उठाया सवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी-राहुल का गेम बिगाड़ेंगे ओवैसी! 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? JJD की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को

आपको बता दें महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा से पहले ही माले विधायक ने घोसी से 16 अक्टूबर को पर्चा भरने की घोषणा कर दी है। अब राजद में आए राहुल शर्मा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अगर लड़ेंगे तो उन्हें कौन-सी सीट मिलेगी, इस पर संशय पैदा हो गया है। राजद में शामिल हुए राहुल शर्मा 2010 में नीतीश कुमार की जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। उनके पिता जगदीश शर्मा भी घोसी से लगातार 8 बार विधायक रहे थे। महागठबंधन में सीट बंटवारे की कवायद जारी है। आज तेजस्वी यादव दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। क्योंकि अभी तक सीट बंटवारा किस मुकाम तक पहुंचा है, ये भी तय नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।