sixteen trains including vande bharat and kota patna train route change work on ddu and lucknow mandal वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं

चार ट्रेनों को डाइवर्ट और छह को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा। जबकि जौनपुर स्टेशन के यार्ड को रीमॉडलिंग किया जाएगा। इससे पटना गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना सहित 16 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा।

Mon, 4 May 2026 07:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं

डीडीयू और लखनऊ मंडल में एनआई कार्य के कारण 4 से 27 मई तक पटना सहित बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गया स्टेशन पर लाइन संख्या एक के सीसी एप्रन को हटाया जाएगा। इससे 4 से 16 मई तक पटना-गया और गया-पटना स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। चार ट्रेनों को डाइवर्ट और छह को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा। जबकि जौनपुर स्टेशन के यार्ड को रीमॉडलिंग किया जाएगा। इससे पटना गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना सहित 16 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 04 से 27 मई तक 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। 14, 15, 17, 21, 22 और 24 मई को 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। 09, 16 और 23 मई को 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु का कुछ हिस्सा टूटा, भागलपुर का उत्तर बिहार से संपर्क खत्म
ये भी पढ़ें:पश्चिम विक्षोभ का असर, बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; आगे कैसा रहेगा

मार्ग परिवर्तन के दौरान अयोध्या कैंट, अकबरपुर एवं जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा। 4 से 16 मई तक 13330 गंगा दामोदर पटना, जटडुमरी, इस्लामपुर, तिलैया के रास्ते धनबाद जाएगी और वापसी में 13329 इसी मार्ग से पटना आएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।