water level of ganga river increased in patna gandhi ghat sone and punpun rivers bihar flood Bihar Flood: पटना में गंगा के उफनाने से हड़कंप, प्रशासन ने किया अलर्ट; सोन और पुनपुन नदी भी डरा रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: पटना में गंगा के उफनाने से हड़कंप, प्रशासन ने किया अलर्ट; सोन और पुनपुन नदी भी डरा रहे

Bihar Flood: पुनपुन और सोन नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में पानी घुसने का खतरा हो गया है। इसीलिए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी अंचलाधिकारी और बीडीओ को अलर्ट कर दिया है।

Thu, 17 July 2025 06:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
Bihar Flood: पटना में गंगा के उफनाने से हड़कंप, प्रशासन ने किया अलर्ट; सोन और पुनपुन नदी भी डरा रहे

Bihar Flood: बिहार की राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट में जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 46 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं हाथीदह और दीघा घाट में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अंचलाधिकारी और बीडीओ को अलर्ट कर दिया है। गांधी घाट में गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को 48.14 मीटर पहुंच गया। यहां खतरे के निशान 48.60 मीटर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से यहां मात्र 46 सेंटीमीटर नीचे है। हाथीदह में नदी का जलस्तर 41.05 मीटर है।

यहां नदी खतरे का निशान 41.76 मीटर है। नदी यहां खतरे के निशान से मात्र 71 सेंटीमीटर नीचे है। दीघा घाट में नदी का खतरे का निशान 50.45 मीटर है। यहां नदी का जलस्तर बुधवार को 49.32 मीटर था। मनेर में नदी का जलस्तर 50.70 मीटर है। पुनपुन नदी का श्रीपालपुर में 47.68 मीटर है। यहां नदी का खतरे का निशान 50.60 मीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर

इसी प्रकार सोन नदी कोइलवर में खतरे के निशान से लगभग चार मीटर नीचे है। हालांकि, पुनपुन और सोन नदियों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में पानी घुसने का खतरा हो गया है। इसीलिए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी अंचलाधिकारी और बीडीओ को अलर्ट कर दिया है। इधर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट रखा गया है ताकि बाढ़ आने की स्थिति में राहत कार्य शुरू किया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तक 88 फीसदी से ज्यादा गणना प्रपत्र हुए जमा, महज 54 लाख फॉर्म ही बचे
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान हवा में ही चक्कर लगाते रहे, वाराणसी डायवर्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।