watchtowers to be built in 34 villages across two bihar districts surprising reason revealed बिहार के इन दो जिलों के 34 गांवों में बनाए जाएंगे वॉच टावर, वजह जान हो जाएंगे हैरान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इन दो जिलों के 34 गांवों में बनाए जाएंगे वॉच टावर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए अररिया के 12 और किशनगंज के 22 गांवों में वॉच टावर बनाए जाएंगे। ये टावर सायरन और अनाउंसमेंट सिस्टम से लैस होंगे। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत इन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी और बुनियादी सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।

Sun, 26 April 2026 01:20 PMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
बिहार के इन दो जिलों के 34 गांवों में बनाए जाएंगे वॉच टावर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Bihar News: भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ती घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत सीमांचल के अररिया और किशनगंज जिलों के 34 सीमावर्ती गांवों में अत्याधुनिक वॉच टावर बनाए जाएंगे। ये वॉच टावर केवल ऊंचे ढांचे नहीं होंगे, बल्कि इनमें सायरन और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगा होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाना और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना है।

ड्रोन से होगी निगरानी

सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब सीमा पर पिलर के सर्वे और मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। सीमांचल से कोसी तक फैली 231 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई पिलर या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या गायब हो गए हैं। प्रशासन अब इन पिलर के स्थान पर नए सीमा स्तंभ स्थापित करने का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार के अनुसार, बॉर्डर मैनेजमेंट के साथ-साथ इन इलाकों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

क्या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम?

यह पूरा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' का हिस्सा है। किशनगंज जिले के चार प्रखंडों के 22 गांवों और अररिया जिले के तीन प्रखंडों के 12 गांवों को इस योजना के लिए चुना गया है। इन गांवों में न केवल सुरक्षा के लिए वॉच टावर बनेंगे, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए विशेष अनुदान भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत में 2 दिन कैंप, 1 महीने से ज्यादा फाइल दबाया तो अफसरों पर ऐक्शन-CM सम्राट

गृह मंत्री अमित शाह ने मई के पहले सप्ताह में दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिससे पहले पटना से लेकर किशनगंज तक के अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंडो-नेपाल बॉर्डर का यह हिस्सा तस्करी और घुसपैठ के लिए काफी संवेदनशील माना जाता है। वॉच टावरों के बनने से सुरक्षा बल दूर से ही संदिग्ध गतिविधियों को भांप सकेंगे। किसी भी आपात स्थिति में टावर पर लगे सायरन से पूरे गांव को सतर्क किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम बनने के बाद पहली बार बांका आ रहे सम्राट चौधरी; 4 जिलों की फोर्स तैनात
ये भी पढ़ें:बिहार में चूहे डकार गए रिश्वत के नोट, अनोखे केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।