अभी इंतजार कीजिए,MGB के 4 विधायकों के गायब होने पर तेजस्वी बोले- 4 बजे तक वोटिंग होगी
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चुनाव का परिणाम आने दिया जाए, उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक मतदान की पूरी प्रक्रिया और नतीजे सामने नहीं आए हैं, इसलिए किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज पटना में वोटिंग जारी है। एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपना मतदान कर दिया है। इस बीच महागठबंधन के चार विधायक गायब हैं। इन विधायकों ने अभी तक वोटिंग नहीं की है। महागठबंथन का स्कोर अभी तक 37 है। इस पर ता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि अभी इंतजार करिए। 4 बजे तक वोटिंग का समय है, समय खत्म होने के बाद भी अगर विधायक नहीं आए तब कुछ कहेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चुनाव का परिणाम आने दिया जाए, उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि अभी तक मतदान की पूरी प्रक्रिया और नतीजे सामने नहीं आए हैं, इसलिए किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। एक बार रिजल्ट आ जाने दीजिए, उसके बाद सब साफ हो जाएगा कि किसने किस पर जवाब दिया और किसने क्रॉस वोटिंग की।
उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के विधायकों की संख्या मिलाकर 41 होती है,जो एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में नतीजे आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद हम अपनी बातों को विस्तार से रखेंगे।
महागठबंधन के पास विधायकों का आंकड़ा पैंतिस का है जिनमें राजद के पच्चीस, कांग्रेस के छह, वाम दलों के तीन और आईपीपी के एक विधायक हैं। लेकिन इनमें से चार विधायकों ने अभी तक वोटिंग नहीं की है। इनमें कांग्रेस के तीन विधायक सुरेंद्र प्रसाद, मनोहर प्रसाद और मनोज विश्वास के अलावा राजद के फैसल रहमान शामिल हैं जो अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। इनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। किसी का फोन बंद है तो किसी का नॉट रिचेबल। इससे महागठबंधन के नेताओं के माथे पर चिंता की रेखा साफ दिख रही हैे। हागठबंधन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पांच विधायकों का समर्थन दे दिया है। इसके अलावे मायावती की पार्टी बसपा के एक विधायक का सपोर्ट महागठबंधन को मिला है। सब को मिलाकर वे 41 का दावा कर रहे हैं।
इधर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि तेजस्वी यादव अपने समर्थकों का मनोबल बनाए रखने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। गेम उनके हाथ से निकल चुका है। सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत पक्की है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दावा किया है कि विपक्ष के उम्मीदवार की हार होगी और एनडीए सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा।




साइन इन