vikramshila bailey bridge to open for vehicles from tomorrow final trial today check rules and speed limits विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर कल से फर्राटा भरेंगे वाहन, आज होगा फाइनल ट्रायल; जानें नियम और रफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर कल से फर्राटा भरेंगे वाहन, आज होगा फाइनल ट्रायल; जानें नियम और रफ्तार

Vikramshila Setu Update: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर शनिवार को फाइनल ट्रायल के बाद रविवार से 10 टन तक के वाहनों का परिचालन 40 किमी की रफ्तार से शुरू हो जाएगा।

Sat, 6 June 2026 07:46 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, भागलपुर
share
विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर कल से फर्राटा भरेंगे वाहन, आज होगा फाइनल ट्रायल; जानें नियम और रफ्तार

Vikramshila Setu Update: बिहार के भागलपुर और सीमांचल के जिलों को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विक्रमशिला सेतु पर समानांतर तैयार किए गए नए बेली ब्रिज पर रविवार की सुबह से वाहनों कापरिचालन शुरू हो जाएगा। इस शुरुआत को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी देने से ठीक पहले शनिवार की शाम को इस पुल का एक फाइनल ट्रायल किया जाएगा। इस फाइनल ट्रायल के दौरान प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के अलावा शहर के कई नामचीन डॉक्टरों और बुद्धिजीवियों के वाहनों को भी बेली ब्रिज से गुजारकर इसकी मजबूती को परखा जाएगा।

10 टन तक के वाहनों को ही मिलेगी एंट्री, दोनों तरफ तैनात रहेगी पुलिस

पुल से जुड़ी इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार की सुबह समीक्षा भवन में एक प्रेस वार्ता की। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बेली ब्रिज से केवल 10 टन तक की भार क्षमता वाले हल्के और मध्यम वाहनों के परिचालन को ही अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा 10 से 12 यात्रियों की क्षमता वाले पैसेंजर वाहनों को भी यहां से गुजरने की हरी झंडी होगी। पुल पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और जाम की स्थिति से बचने के लिए बेली ब्रिज के दोनों छोरों पर भारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर वाहनों को सुरक्षित पार कराएंगे।

40 किमी की रफ्तार होगी फिक्स, पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र दिखाएंगे हरी झंडी

डीएम और एसएसपी ने बताया कि बेली ब्रिज पर सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। अधिकारियों ने इससे पहले भी कई बार इस ब्रिज का सफल ट्रायल किया है और उन्होंने स्थानीय जनता से परिचालन के दौरान धैर्य बनाए रखने तथा 'क्यू सिस्टम' का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इसी बीच, बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र भी शनिवार को भागलपुर पहुंच रहे हैं, जो पुल का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रविवार को मंत्री स्वयं अपने हाथों से हरी झंडी दिखाकर बेली ब्रिज पर विधिवत आवागमन की शुरुआत कराएंगे, जिससे लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे भागलपुर वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार एमएलसी चुनाव में ईबीसी कार्ड? जदयू ने 3 तो बीजेपी ने 2 को दिया मौका
ये भी पढ़ें:बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा
ये भी पढ़ें:MLC चुनाव के लिए जेडीयू उम्मीदवारों का ऐलान, निशांत के साथ 3 और कौन?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।