Vikram Giri shot dead in Samastipur killed few days after released from jail समस्तीपुर में विक्रम गिरी को गोलियों से भूना, जेल से छूटकर आया ही था कि हो गया मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समस्तीपुर में विक्रम गिरी को गोलियों से भूना, जेल से छूटकर आया ही था कि हो गया मर्डर

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े विक्रम गिरी नाम के एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। विक्रम पर मर्डर, लूट के कई केस चल रहे थे। वह हाल ही में जेल से छूटकर जमानत पर बाहर आया था।

Thu, 21 Aug 2025 09:18 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, उजियारपुर (समस्तीपुर)
share
समस्तीपुर में विक्रम गिरी को गोलियों से भूना, जेल से छूटकर आया ही था कि हो गया मर्डर

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को गोलियों से भून दिया। वारदात उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोडीह गांव में हुई। मृतक की पहचान विक्रम गिरी के रूप में हुई है। वह हत्याकाडं समेत कई मामलों में आरोपी था। बदमाशों ने उसे 6 गोलियां मारीं। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हौ गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विक्रम गिरी चांदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव निवासी सुजीत गिरी का पुत्र था। सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस एवं एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने 3 खोखे एवं एक पिलेट बरामद किया है। विक्रम गिरी हाल में ही हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से निकला था। उस पर हत्याकांड, लूट एवं गोलीबारी समेत कई केस चल रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में घुस महिला की गोली मारकर हत्या, बिहार में सनसनीखेज मर्डर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर विक्रम गिरी बाइक से सातनपुर चौक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर आए 3 बदमाशों ने विक्रम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली विक्रम के पैर, पेट और कनपटी में लगी। वह भागते हुए एक घर के पास अमरूद के पेड़ के नीचे गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चादर पर साइकिल चढ़ने के विवाद में हत्या; युवक को छत से फेंका, ईंट-पत्थर से मारा

एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, विक्रम का आपराधिक इतिहास रहा है। इलाके के चर्चित फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड में भी वह आरोपी था। उसकी हत्या किसने की इस बारे में जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।