घर में घुस महिला की गोली मारकर हत्या, बिहार में सनसनीखेज मर्डर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Wed, 20 Aug 2025 10:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, तुरकौलिया, पूर्वी चंपारण

बिहार के पूर्वी चंपारण में घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ के समीप एक 55 वर्षीय महिला को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिला निमुईया के उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के समय घर में महिला अकेली थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई।
जिसके बाद घर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन