Vijay Choudhary reacts on nitish kumar and Samrat Choudhary chemistry and said This is his old habit नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को सीएम के तौर पर पेश किया? बोले विजय चौधरी- यह उनकी पुरानी आदत है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को सीएम के तौर पर पेश किया? बोले विजय चौधरी- यह उनकी पुरानी आदत है

विजय चौधरी ने यह जरूर स्वीकार किया कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पुरानी आदत रही है कि वह अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहते हैं कि वे आगे जिम्मेदारी संभालेंगे।

Thu, 19 March 2026 07:52 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को सीएम के तौर पर पेश किया? बोले विजय चौधरी- यह उनकी पुरानी आदत है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच की कैमिस्ट्री को देख कर यह अंदाजा लगाया जाने लगा है कि बिहार के लिए सीएम के लिए नीतीश के मन में सम्राट ही हैं। दरअसल समृद्धि यात्रा पर निकले नीतीश कुमार अलग-अलग मंचों पर सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे नजर आए और यहीं नहीं जमुई में तो सीएम ने यह भी कहा कि अब यही सब काम देखेंगे। जिसके बाद सम्राट चौधरी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन अब बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी विजय चौधरी ने इस पूरे मुद्दे पर बड़ी बात कही है। विजय चौधरी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है, यह उनकी पुरानी आदत है।

बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को इस अटकल को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया है। नीतीश कुमार ने बुधवार को 'समृद्धि यात्रा' के तहत जमुई जिले के दौरे के दौरान सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा था, ''ये बिहार को देखेंगे और राज्य काफी प्रगति करेगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यही सब काम करेंगे, सम्राट के कंधे पर नीतीश ने हाथ भी रखा; नए CM पर इशारा

इसके बाद मीडिया के एक वर्ग में यह कयास लगाए जाने लगे कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, जब इस संबंध में सवाल पूछे गए तो जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा, ''मैं वहां मौजूद था, इसलिए कृपया मेरे सामने अपनी व्याख्या न करें।''

विजय चौधरी ने यह जरूर स्वीकार किया कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पुरानी आदत रही है कि वह अपने सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहते हैं कि वे आगे जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा, ''इसमें कुछ भी नया नहीं है। आप लोग (पत्रकार) इसे नया संकेत मान रहे हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन नहीं 38 जिलों का विकल्प, हटेगा अल्फावेट सिस्टम; शिक्षक नियुक्ति में बदलाव
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश

सीएम, डिप्टी सीएम को लेकर हो रही चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए विधिवत निर्वाचित हो चुके हैं। इसके बाद उनके उत्तराधिकारी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि नीतीश कुमार के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, जबकि जदयू कोटे से दो वरीय मंत्रियों को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है। वैसे चर्चा यह भी है कि निशांत कुमार इकलौते उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इन चर्चाओं के बीच सीएम पद के लिए कई नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसमें जातिगत समीकरण और बिहार के परिप्रेक्ष्य में महत्व को लेकर भी चर्चा की जा रही है।

इनपुट:एजेंसी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।