BPSC TRE 4 Recruitment aspirants will get option of 38 districts changes in teacher vacancy तीन नहीं 38 जिलों का विकल्प, हटेगा अल्फावेट सिस्टम; बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तीन नहीं 38 जिलों का विकल्प, हटेगा अल्फावेट सिस्टम; बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव

BPSC TRE 4 Recruitment: बीपीएससी की ओर से मांगे जाने वाले आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इस बार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। वैसे अभ्यर्थी जो जिला का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा।

Thu, 19 March 2026 07:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, अभिषेक कुमार, पटना
share
तीन नहीं 38 जिलों का विकल्प, हटेगा अल्फावेट सिस्टम; बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव

BPSC TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रकिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बार रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। अभ्यर्थियों की मेधा के अनुसार जिला अवांटित होगा। बीपीएससी की ओर से मांगे जाने वाले आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इस बार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। वैसे अभ्यर्थी जो जिला का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा। रिजल्ट की मेधा सूची के अनुसार अभ्यर्थियों का जिला अवांटित किया जाएगा। इसमें आरक्षण रोस्टर का भी पालन होगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां होंगी, उसी के अनुरूप मेधा सूची में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

टीआरई- 4 में अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी है। ताकि बाद में ट्रांसफर जैसी समस्याएं कम से कम आए। जिन अभ्यर्थियों को जो जिला अवांटित हो जाएगा, उसी जिला में रहकर नौकरी करें। इसपर पिछले दिनों शिक्षा विभाग और बीपीएससी की बैठक में विचार-विमर्श किया गया है। फिलहाल कुछ अन्य संशोधनों पर मंथन चल रहा है। शिक्षा विभाग से बदलाव को लेकर अंतिम सहमति मिलने के बाद ही आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश

उम्मीद है कि अप्रैल में विज्ञापन जारी हो जाएगा। चौथे चरण में 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित रिक्तियों का ब्योरा बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को प्राप्त हो चुका है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग में है। कक्षा एक से 12वीं तक के लिए शिक्षा विभाग में कुल 45000 पद खाली हैं।

इसके अलावा पिछड़ा वर्ग, अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिलाकर करीब 1,559 रिक्तियां शामिल की गई हैं। आयोग के कैलेंडर के अनुसार इसकी परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच होगी। रिजल्ट नवम्बर में संभावित है।

पटना में टीआरई-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

इधर टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग के लिए बुधवार को शिक्षक अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला। बिहार स्टूडेंट यूनियन के आह्वान पर यह मार्च पटना कॉलेज से शुरू हुआ। इसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। यह मार्च गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, मछुआटोली, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के जेपी गोलंबर पहुंचा। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को रोक दिया। वहां अभ्यर्थी प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। एक घंटे के प्रयास के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बीपीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से मिलवाया गया।

अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अधियाचना और विज्ञापन को लेकर 20 मार्च को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजते ही मार्च के अंत तक विज्ञापन जारी होगा। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि बीपीएससी टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं आने से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को निराशा हुई है। अभ्यर्थी दो वर्ष से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा।

बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन अब तक वैकेंसी नहीं आई है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अगर शिक्षा विभाग 21 मार्च तक अधियाचना नहीं भेजता है तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप
ये भी पढ़ें:कन्हौली-शेरपुर छह लेन सड़क के लिए इंतजार बढ़ा, अब मानसून बाद होगा निर्माण
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।