बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, बिहार से गुजरेंगी 3 ट्रेनें; टाइमिंग जान लीजिए
13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को 22 जनवरी और 13066 आनंद विहार से हर शनिवार को 24 जनवरी से शुरू होगी। । वहीं, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से हर शुक्रवार और गोमतीनगर से 01 फरवरी से हर रविवार नियमित चलेगी।
बनारस से सियालदह के बीच नई अमृत भारत ट्रेन का ठहराव पटना जंक्शन पर भी होगा। इसके अलावा हावड़ा से आनंद विहार और डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर के बीच भी नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव भी बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर होना है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने बिहार से गुजरने वाली तीन अमृत भारत ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है।
बनारस से इस ट्रेन का परिचालन 23 जनवरी से हर रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार और सियालदह से 24 जनवरी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को होगा। 22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत बनारस से 22.10 बजे खुलकर रात 01.58 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 09.55 बजे सियालदह पहुंचेगी। वापसी में 22587 ट्रेन सियालदह से 19.30 बजे खुलकर रात 02.43 बजे पटना जंक्शन रुकते हुए सुबह 07.20 बजे बनारस पहुंचेगी।
वहीं, 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को 22 जनवरी और 13066 आनंद विहार से हर शनिवार को 24 जनवरी से शुरू होगी। । वहीं, डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से हर शुक्रवार और गोमतीनगर से 01 फरवरी से हर रविवार नियमित चलेगी।




साइन इन