miscreants looted 22 lakh rupess jewellery from businessman in patna rajendra nagar run away after firing पटना में बीच सड़क कारोबारी से 22 लाख के गहने लूटे, बेटे को किया जख्मी; गोली भी चलाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में बीच सड़क कारोबारी से 22 लाख के गहने लूटे, बेटे को किया जख्मी; गोली भी चलाई

रवि कुमार कार से पिता को लाने राजेंद्र नगर जंक्शन आए थे। सुबह करीब आठ बजे वे पैदल अपने पिता को रिसिव करने जा रहे थे। तभी अचानक पांच बदमाश आ धमके और जेवरात से भरा बैग लूटने लगे। पिता के साथ लूटपाट होता देख रवि कुमार वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। इस पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

Tue, 20 Jan 2026 07:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना में बीच सड़क कारोबारी से 22 लाख के गहने लूटे, बेटे को किया जख्मी; गोली भी चलाई

पटना के अतिव्यस्त राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रविवार की सुबह आठ बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने हाजीपुर के जेवर कारोबारी विनोद कुमार से 22 लाख के गहने लूट लिये। गहने बैग में रखे थे। लूट का विरोध करने पर पांच की संख्या में आए लुटेरों ने पिस्टल की बट से कारोबारी के बेटे रवि कुमार का सिर फोड़ दिया। यही नहीं, दोनों पिता-पुत्र पर फायरिंग भी की। संयोग था कि दोनों बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कारोबारी रवि कुमार की शिकायत पर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

चित्रगुप्त नगर की थानेदार रोशनी कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कारोबारी रवि कुमार परिवार के साथ वैशाली के हाजीपुर में रहते हैं। हाजीपुर में उनके सोने के तीन शोरूम हैं। रवि कुमार के पिता विनोद कुमार आभूषण लाने कोलकाता गए थे। वे हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस से 18 जनवरी की सुबह राजेंद्र नगर जंक्शन पर उतरे। उनके साथ एक कर्मचारी और जेवरात से भरे दो बैग थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, 3 ट्रेनों की टाइमिंग जान लीजिए

रवि कुमार कार से पिता को लाने राजेंद्र नगर जंक्शन आए थे। सुबह करीब आठ बजे वे पैदल अपने पिता को रिसिव करने जा रहे थे। तभी अचानक पांच बदमाश आ धमके और जेवरात से भरा बैग लूटने लगे। पिता के साथ लूटपाट होता देख रवि कुमार वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। इस पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली कारोबारी के शरीर के पास से गुजरी।

बदमाश दूसरी बार फायरिंग का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। बाद में बदमाशों ने पिस्टल की बट से रवि के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे जख्मी हो गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश एक बैग लूटकर राजेंद्र नगर की ओर भाग गए। रवि कुमार ने बताया कि लूटे गए बैग में करीब 22 लाख के गहने थे।

लुटेरों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच

घटना के बाद पीड़ित पिता को सुरक्षित हाजीपुर छोड़कर कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच थी। हेलमेट पहने होने के कारण उनके चेहरे नहीं दिख रहे थे। हालांकि पूरी घटना वहां एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को आशंका है कि कोलकाता से मिली सूचना पर बदमाशों ने वारदात को होगी। पुलिस कारोबारी के साथ मौजूद कर्मी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में NEET छात्रा के फोन से मिटाए गए व्हाट्सएप चैट रिकवर, डायरी भी मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।