Police recover deleted WhatsApp chat from patna neet student mobile diary found in room पटना में NEET छात्रा के फोन से मिटाए गए व्हाट्सएप चैट रिकवर, कमरे से डायरी भी मिली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में NEET छात्रा के फोन से मिटाए गए व्हाट्सएप चैट रिकवर, कमरे से डायरी भी मिली

छात्रा के कमरे से एक डायरी भी जब्त की गई है, जिसमें उसने अपने जीवन से संबंधित कई बातें लिखी हैं। डायरी में अन्य कई विषयों पर भी उल्लेख किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर कौन-कौन सी गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहती थीं, उनके मालिकों की पहचान की जा रही है।

Tue, 20 Jan 2026 07:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में NEET छात्रा के फोन से मिटाए गए व्हाट्सएप चैट रिकवर, कमरे से डायरी भी मिली

पटना में जहानाबाद की NEET छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले में एसआईटी ने उसके मोबाइल से मिटाये गए व्हाट्सएप चैट को रिकवर कर लिया है। इन चैट्स के मिलने के बाद पुलिस को मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि कई संदिग्ध नंबरों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा हॉस्टल संचालक, वार्डेन और डॉक्टरों के मोबाइल नंबरों की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जेल में बंद हॉस्टल संचालक मनीष रंजन के तीन करीबियों को रविवार को हिरासत में लिया गया था। उनसे सोमवार को भी पूछताछ की गई।

एसआईटी में शामिल अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के साथ कहां और क्या घटना हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन तकनीकी जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिनका संबंध घटना से हो सकता है। उन्होंने बताया कि छात्रा के मोबाइल नंबर की जांच में कई व्हाट्सएप नंबर मिले थे, जिनकी चैट डिलीट की गई थी। पुलिस अब इन डिलीट मैसेज को रिकवर करने के बाद उनकी छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, 3 ट्रेनों की टाइमिंग जान लीजिए

छात्रा के कमरे से मिली डायरी

छात्रा के कमरे से एक डायरी भी जब्त की गई है, जिसमें उसने अपने जीवन से संबंधित कई बातें लिखी हैं। डायरी में अन्य कई विषयों पर भी उल्लेख किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पिछले दो महीनों में कौन-कौन सी गाड़ियां लंबे समय तक खड़ी रहती थीं, उनके नंबरों के आधार पर मालिकों की पहचान की जा रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

उस दिन कमरे से दो बार निकली थी छात्रा

पांच जनवरी को जहानाबाद से पटना आने के बाद छात्रा दोपहर 3:44 बजे अपने हॉस्टल पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वह कमरे से दो बार बाहर निकली। तब उसकी तबीयत ठीक दिख रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद छात्रा कमरे से बाहर नहीं आई। अगले दिन सुबह 10 बजे नाश्ता लेने ऊपरी तल के मेंस में न आने पर हॉस्टल का गार्ड उसे बुलाने गया।

दो बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो गार्ड को शक हुआ। गार्ड ने इसकी जानकारी वार्डेन, हॉस्टल संचालक और अन्य कर्मियों को दी। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण तोड़ा गया। कमरे में छात्रा को बेड पर अचेतावस्था में पड़ा देख सभी घबरा गये। उसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

लोगों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

नीट छात्रा की मौत मामले में लोगों ने सोमवार की रात राजेंद्र नगर स्थित प्रभात मेमोरियल अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल बंद करने और आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग से संबंधित तख्तियां ले रखी थीं। वहीं, प्रदर्शनकारी मामले पर लीपापोती नहीं चलेगी का नारा भी लगा रहे थे। आंदोलन में वार्ड 43 के पार्षद प्रतिनीति मनोज सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनारस-सियालदह अमृत भारत पटना जंक्शन पर रुकेगी, 3 ट्रेनों की टाइमिंग जान लीजिए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।