vande bharat and saptkranti express train route change at bettiah kumarbagh rail line बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस और सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, रद्द ट्रेनों की भी लिस्ट देख लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस और सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, रद्द ट्रेनों की भी लिस्ट देख लें

गोरखपुर-पटना वंदे भारत, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह, बरौनी-बांद्रा अवध, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर पोरबंदर, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम, नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू के रुट में बदलाव किया गया है।

Fri, 13 Feb 2026 09:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, बेतिया, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस और सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों के रूट बदले, रद्द ट्रेनों की भी लिस्ट देख लें

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको यह खबर जरुर पढ़नी चाहिए। बिहार में वंदे भारत एक्स्प्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गय है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें रद्द भी हैं। दरअसल बेतिया-कुमारबाग रेल लाइन दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग का काम अगले 18 फरवरी तक चलेगा। 17 फरवरी को दोहरीकरण का सीआरएस भी प्रस्तावित है। इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस अवधि में बेतिया और कुमारबाग स्टेशन अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन रहेंगे। डेढ़ दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कइयों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

वंद गोरखपुर-पटना वंदे भारत, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह, बरौनी-बांद्रा अवध, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर पोरबंदर, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम, नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू के रुट में बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें नरकटियागंज-सिकटा-सगौली होकर चलेंगी। इस दौरान 14 से 17 फरवरी के बीच नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर-रक्सौल समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें रद्द की गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एक और छात्रा की मौत, युवक के पीछा करने और भागने पर पीटने से थी नाराज

एनआई व सीआरएस को लेकर लिये विशेष ट्रैफिक ब्लॉक में बरौनी-बांद्रा 19038 अवध एक्सप्रेस 150 व मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 12557 सप्तक्रांति 60 मिनट की देरी से चलेगी। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू सुगौली तक चलेगी। चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज से शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। इस दौरान माल गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगी।

ब्लॉक लेने पर बदली समय सारिणी

दिन - कितने मिनट - कब से कब तक

शुक्रवार -2.40 सुबह -10.30 से दोपहर 2.30

शनिवार - 4,20 सुबह - नौ से शाम चार

रविवार - 4.20 सुबह - नौ से शाम चार

सोमवार - 4.50 सुबह - नौ से दोपहर तीन व शाम चार से 5.30

मंगलवार - 2.40 सुबह -10.30 से दोपहर 2.30

मेमू व डेमू ट्रेनें 17 फरवरी तक रद्द की गईं

● 63342/63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर

● 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज

● 75235/75236 रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज

● 63311 मुजफ्फरपुर-रक्सौल

● नरकटियागंज-सिकटा-सुगौली रुट से चलने वाली ट्रेनें

● 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-पटना

● 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार

● 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार

● 19038 अवध, बरौनी -बांद्रा

● 19270 पोरबंदर एक्स्प्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर

● 14011/14012, बापूधाम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज

● 15516/15515 एक्सप्रेस ट्रेन नरकटियागंज-दानापुर मेमू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच सड़क भांजे ने मामा को चापड़ से गोदा, पटना में खौफनाक मर्डर;क्या बोला हत्यारा
ये भी पढ़ें:छात्रा की पीठ-कमर पर चोट के निशान, पटना में लड़की की मौत पर रहस्य गहराया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।