girl committed sucidie in chapra after man Follow and beat her बिहार में एक और छात्रा की मौत, युवक के पीछा करने और भागने पर पीटने से थी नाराज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक और छात्रा की मौत, युवक के पीछा करने और भागने पर पीटने से थी नाराज

मृतका के पिता मदन साह ने बताया कि गांव में दो लोगों का मटकोर का कार्यक्रम था। इनकी बेटी भी मटकोर में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक इनकी बेटी का पीछा करने लगा। जब बेटी भागने लगी तो युवक ने इसकी पिटाई कर दी।

Fri, 13 Feb 2026 08:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, जीरादेई, सीवान
share
बिहार में एक और छात्रा की मौत, युवक के पीछा करने और भागने पर पीटने से थी नाराज

बिहार में अब एक और छात्रा की जान चली गई है। इस बार सीवान जिले के जीरादेई में एक छात्रा की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। यहां जीरदेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक की पिटाई से नाराज एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका मदन साह की 28 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी है। घटना के संबंध में मृतका के पिता मदन साह ने बताया कि गांव में दो लोगों का मटकोर का कार्यक्रम था। इनकी बेटी भी मटकोर में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक इनकी बेटी का पीछा करने लगा। जब बेटी भागने लगी तो युवक ने इसकी पिटाई कर दी। मटकोर कार्यक्रम से घर वापस लौटकर रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

क्या कहते थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि एक युवती के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन द्वारा आवेदन देने की बात बतायी गयी है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फागुन में ही सूख रही गंगा, बिहार में इस बार भीषण गर्मी के आसार

तीन दिन पहले ही इंटर की परीक्षा हुई थी समाप्त

मृतका के पिता ने बताया कि बेटी 12 वीं क्लास की छात्रा थी। तीन दिन पहले ही इसका परीक्षा समाप्त हुआ था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए परिजनों के साथ बातचीत कर रही थी। लेकिन युवक की पिटाई की पीड़ा से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

पटना के फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत

बता दें कि गुरुवार को पटना के फुलवारीशरीफ में एक अपार्टमेंट के चौथे तल्ले की बालकनी से गिरकर संदिग्ध हालत में एक छात्रा की मौत हो गई थी। घटना गुरुवार की सुबह फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में हुई। 16 वर्षीय छात्रा फुलवारीशरीफ के चकमुसा की रहनेवाली थी। वह 12वीं में पढ़ती थी और अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर संचालित कोचिंग में पढ़ने जाती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीच सड़क भांजे ने मामा को चापड़ से गोदा, पटना में खौफनाक मर्डर;क्या बोला हत्यारा

छात्रा के परिजनों ने बालकनी से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट की सीढ़ी पर लड़की के पीछे जाते दो युवक समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें वहां का गार्ड और उस फ्लैट में काम कर रहा बढ़ई भी शामिल है।

पटना में नीट छात्रा की मौत

इससे पहले पटना में छह दिनों से इलाजरत नीट छात्रा की 11 जनवरी को निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। जहानाबाद की रहने वाली छात्रा पटना के ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई किया करती थी। छात्रा की मौत के बाद शुरू में पटना पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। बाद में छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दरिंदगी की आशंका जताई गई थी।। इसके बाद एसआईटी ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी। हालांकि, नीट छात्रा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। अब सीबीआई ने इस पूरे मामले में जांच की कमान संभाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा की पीठ-कमर पर चोट के निशान, पटना में लड़की की मौत पर रहस्य गहराया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।