वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार; AAI ने निरीक्षण किया, 12 एकड़ जमीन देगी सरकार
वाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 12 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि चिन्हित कर ली गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निरीक्षण व मिट्टी जांच शुरू कर दी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रनवे विस्तार और निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा।

बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के लिए 12 एकड़ जमीन अधिग्रहित होगी। इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। अंचल बगहा दो के सीओ मोहम्मद वसीम अकरम ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से भूमि का प्रस्ताव मांगा गया था। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव के आधार पर 12 एकड़ जमीन चिन्हित कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया जाएगा। इसको लेकर अंचल प्रशासन की ओर से सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है। इधर एयरपोर्ट अथॉरिटी के आर.के. पाराशर ने मंगलवार को अधिग्रहित भूमिका निरीक्षण किया।
सीओ ने बताया की अधिग्रहीत भूमि जिला पदाधिकारी के द्वारा अथॉरिटी को स्थानांतरित की जाएगी। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से मिट्टी जांच के लिए प्रक्रिया की जा रही है। सीओ ने बताया कि मिट्टी जांच टीम के द्वारा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व निर्माण को लेकर मिट्टी जांच का नमूना लिया गया है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई होगी।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम के द्वारा बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के निरीक्षण किया गया था। जिसमें एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की बात कही। इस दौरान अथॉरिटी के द्वारा एयर पोर्ट के रनवे के और अधिक विस्तार एवं एयर पोर्ट तक पहुंच पथ को लेकर सड़क चौड़ीकरण के ज़रूरत पर जोर दिया गया। जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है।




साइन इन