Third aerobridge at Patna Airport starts operating today passengers not have to board bus to get flight पटना एयरपोर्ट पर तीसरा एयरोब्रिज आज से शुरू, फ्लाइट में चढ़ने के लिए बस में नहीं बैठना पड़ेगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर तीसरा एयरोब्रिज आज से शुरू, फ्लाइट में चढ़ने के लिए बस में नहीं बैठना पड़ेगा

पटना एयरपोर्ट पर सभी 5 एयरोब्रिज तैयार हो गए हैं। इनमें से दो पहले से चालू हैं और तीसरा एयरोब्रिज शनिवरा से चालू कर दिया जाएगा। एयरोब्रिज होने से यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने के लिए बस में नहीं बैठना पड़ता है।

Sat, 24 Jan 2026 07:45 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर तीसरा एयरोब्रिज आज से शुरू, फ्लाइट में चढ़ने के लिए बस में नहीं बैठना पड़ेगा

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में तीसरा एयरोब्रिज शनिवार से चालू हो जाएगा। नागर विमानन कंपनी (डीजीसीए) से इसकी मंजूरी मिल गई है। वहीं चौथा और पांचवां एयरोब्रिज भी बन कर तैयार है। इसे चालू करने को पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी ने डीजीसीए को प्रस्ताव भेजा है। डीजीसीए से मंजूरी मिलते ही बचे हुए दोनों एयरोब्रिज भी चालू कर दिए जाएंगे। एयरोब्रिज चालू होने से यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए टर्मिनल से बस में नहीं बैठना पड़ेगा।

गौरतलब है कि पटना हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन में पांच एयरोब्रिज लगने हैं। इनमें से दो चालू हैं। पहला एयरोब्रिज डिपार्चर गेट नंबर 9 और दूसरा गेट नंबर 10 पर है। तीसरे एयरोब्रिज को डिपार्चर गेट नंबर 11 से जोड़ा जाएगा। एयरोब्रिज की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सुविधा होगी। यात्रियों को विमान में उतरने और चढ़ने में समय की बचत होगी।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी ने कहा कि दो अन्य एयरोब्रिज भी बनकर तैयार हैं, मंजूरी के लिए डीजीसीए को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से आदेश मिलते ही दोनों को भी चालू कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर नहीं तैनात थे डॉक्टर, इलाज के अभाव में गई महिला की जान

एक बार में आठ विमानों के आने-जाने की क्षमता

पटना एयरपोर्ट पर एक समय में 8 विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ की व्यवस्था है। इसी कारण नए टर्मिनल भवन में 5 एयरोब्रिज चालू होने के बाद तीन विमानों के यात्रियों को बस सेवा का इस्तेमाल करना होगा। पुराने एयरपोर्ट भवन में एक बार में छह विमान के लैंड और टेक ऑफ करने की व्यवस्था थी। इस दौरान यात्री बस से रनवे से टर्मिनल भवन तक आते और जाते थे, लेकिन एयरोब्रिज बनने के बाद विमान सीधे एयरोब्रिज के गेट पर लगेगा। इससे यात्री विमान से निकलने के बाद एयरोब्रिज के सहारे टर्मिनल भवन में आ जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।