Upendra Kushwaha NDA fifth Rajya Sabha candidate will file nomination with Nitin Nabin उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार राम के साथ 5 मार्च को नामांकन करेंगे।

Tue, 3 March 2026 04:02 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

Rajya Sabha Elections: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल गया है। कुशवाहा बिहार से एनडीए के पांचवें राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। वे 5 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पटना में नामांकन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को यह घोषणा की।

भाजपा ने मंगलवार को बिहार समेत देश भर में राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें बिहार से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दलित नेता शिवेश कुमार राम को उम्मीदवार बनाया। कुछ देर बाद ही, भाजपा ने रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा को भी बिहार से कैंडिडेट बनाए जाने की घोषणा कर दी।

बिहार की जो पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं, उनमें से एक कुशवाहा की भी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से हारे कुशवाहा को भाजपा ने अपने कोटे से राज्यसभा भेजा था। अब वे दोबारा भाजपा एवं अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से राज्यसभा जा सकते हैं। उनकी उम्मीदवारी पर संशय बना हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन, भाजपा की लिस्ट जारी; बिहार से दूसरा कैंडिडेट कौन?

सियासी गलियारों में चर्चा चल रही थी कि भाजपा इस बार कुशवाहा को ड्रॉप कर सकती है या फिर उन्हें रालोमो का विलय करने का ऑफर दे सकती है और नीतीश सरकार में मंत्री उपेंद्र के बेटे दीपक प्रकाश को अपने समर्थन से एमएलसी बनाया जा सकता है। हालांकि, कुशवाहा ने एक दिन पहले दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और उसके बद उनका नाम तय हो गया।

उपेंद्र कुशवाहा की सीट कैसे जीतेगा एनडीए?

एनडीए के नेता बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए की चार सीटों पर जीत तो पक्की है, लेकिन पांचवीं सीट पर 3 अतिरिक्त विधायकों का वोट चाहिए। ऐसे में विपक्षी खेमे में क्रॉस वोटिंग के आसार नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव भी हारेंगे, असेंबली इलेक्शन की याद दिला बोले चिराग

विधानसभा की वर्तमान स्थिति

बिहार विधानसभा में अभी कुल 243 सदस्य हैं। इनमें से 202 विधायक एनडीए के हैं। इनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-आर के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 विधायक शामिल हैं। राज्यसभा की एक सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इस हिसाब से एनडीए 4 सीटें तो आसानी से जीत लेगा, लेकिन पांचवीं पर पेंच फंसा है। चार सीटें जो आसानी से जीती जा सकती हैं, उननमें दो जदयू और दो भाजपा कोटे की शामिल है।

दूसरी ओर, विपक्ष के खेमे में भी आरजेडी ने अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पांचवीं सीट पर क्रॉस वोटिंग हो सकती है। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है, मतदान 16 मार्च को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंतिम दिन पत्ते खोलेगी RJD, राज्यसभा कैंडिडेट चयन के लिए लालू और तेजस्वी अधिकृत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।