up expressway accident bihar sub inspector and prisoner die while returning from gurugram court appearance यूपी में एक्सप्रेसवे पर हादसा, गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार के दारोगा और कैदी की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक्सप्रेसवे पर हादसा, गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार के दारोगा और कैदी की मौत

Bihar News Today: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से सीवान पुलिस के दारोगा रविचरण राम और एक कैदी की मौत हो गई। टीम कैदी को गुड़गांव से पेशी कराकर लौट रही थी।

Tue, 26 May 2026 01:31 PMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, संदीप सिंह, सीवान
share
यूपी में एक्सप्रेसवे पर हादसा, गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार के दारोगा और कैदी की मौत

Bihar News Today: बिहार के सीवान पुलिस महकमे से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में सीवान पुलिस के एक दारोगा और एक विचाराधीन कैदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक दुर्घटना में कैदी की सुरक्षा में लगे तीन अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुखद घटना के बाद सीवान पुलिस महकमे और मृत दारोगा के पैतृक गांव में भारी मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने तत्काल यूपी पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।

गुड़गांव में पेशी कराकर बस से लौट रही थी पुलिस टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीवान मंडल जेल से एक कैदी को पुलिस टीम हरियाणा के गुरुग्राम स्थित न्यायालय में पेशी के लिए लेकर गई थी। कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम कैदी को लेकर एक यात्री बस के जरिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे रूट से वापस बिहार के सीवान लौट रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह उन्नाव जिले की सीमा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उनकी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।

एसआई रविचरण राम और कैदी की गई जान

इस खौफनाक दुर्घटना में कैदी डॉ. सी.एस. तोमर उर्फ छछाल सिंह (निवासी- लक्ष्मण विहार, गुड़गांव) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एसआई रविचरण राम ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। मृत दारोगा रविचरण राम सीवान के ही महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के निवासी थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने तत्काल यूपी पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। एसपी के सख्त निर्देश पर एक विशेष टीम को उन्नाव के लिए रवाना कर दिया गया है। यह टीम शवों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सीवान लाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 9 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग
ये भी पढ़ें:बिहार में पर्यटन स्थलों की सैर करेंगे अफसर-कर्मी, सरकार का आदेश; RJD ने घेरा
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस होगी हाई-टेक, 4 महीने में राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ेंगे सभी थाने
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।