bihar police to go high tech all stations to connect with national network in 4 months बिहार पुलिस होगी हाई-टेक, 4 महीने में राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ेंगे सभी थाने; AI और CCTV से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस होगी हाई-टेक, 4 महीने में राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ेंगे सभी थाने; AI और CCTV से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Bihar Police In News: बिहार के सभी थाने 4 महीने में ICJS राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। 170 नए थानों में CCTV लगेंगे। पुलिस अपराध रोकने के लिए AI का इस्तेमाल करेगी।

Tue, 26 May 2026 08:18 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार पुलिस होगी हाई-टेक, 4 महीने में राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ेंगे सभी थाने; AI और CCTV से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Bihar Police In News: बिहार में अपराध पर लगाम कसने और पुलिसिंग को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। अगले तीन से चार महीनों के भीतर बिहार के सभी पुलिस थाने 'राष्ट्रीय नेटवर्क' यानी ICJS (इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) से जुड़ जाएंगे। इस सिस्टम से पुलिस थाने, न्यायालय, जेल, एफएसएल और अभियोजन प्रणाली का आपस में डेटा का आदान-प्रदान बेहद आसान और तेज हो जाएगा। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों का डेटाबेस साझा करने में समानता आएगी।

CCTNS से जुड़ेंगे बचे हुए 347 थाने

बिहार पुलिस के एडीजी (एससीआरबी) अजिताभ कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 1382 थानों में से 968 थाने सीसीटीएनएस (CCTNS) से जुड़ चुके हैं। अगले तीन महीने के भीतर बचे हुए 347 थानों को भी इस नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। बता दें कि थानों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राज्य के 1212 थाने सीसीटीवी कैमरों से लैस हो चुके हैं। बचे हुए 170 थानों में भी तीन महीने के अंदर कैमरे लगा दिए जाएंगे। एक थाने में औसतन 12-13 कैमरे लगे हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग 18 महीने तक बिहार पुलिस के द्वारा सुरक्षित रहेगी। इसकी सीधी निगरानी पुलिस और जिला मुख्यालय से होगी।

AI से होगी अपराध की भविष्यवाणी

भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बिहार पुलिस 'प्रिडिक्टिव पुलिसिंग' पर अपना फोकस कर रही है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर यह पहले ही अनुमान लगाया जा सकेगा कि भविष्य में किस तरह की और कहां आपराधिक वारदातें हो सकती हैं। इस तकनीक से अपराध को कम करने में बिहार पुलिस को काफी मदद मिलने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लू से बचकर करें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश
ये भी पढ़ें:देश का पहला AI कॉल सेंटर बिहार में, साइबर हेल्पलाइन 1930 से शुरुआत; ठगों पर नकेल
ये भी पढ़ें:बिहार में मवेशियों की संख्या घटी; सम्राट का निर्देश- तीन गुना बढ़ाएं दूध उत्पादन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।