union minister Lalan Singh attacked Tejaswi yadav for Maai Bahin Maan scheme targeted Lalu Rabri पहले लालू-राबड़ी के 15 साल की योजना बताएं तेजस्वी; माई-बहिन मान योजना पर बोले ललन सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले लालू-राबड़ी के 15 साल की योजना बताएं तेजस्वी; माई-बहिन मान योजना पर बोले ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता पिता 15 सालों तक बिहार में सरकार चलाई थी। लालू-राबड़ी कौन सी योजना लाए थे, तेजस्वी यादव को पहले यह तो बताना चाहिए। दोनों ने मिलकर बिहार को कहां पहुंचा दिया था।

Sun, 15 Dec 2024 01:24 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पहले लालू-राबड़ी के 15 साल की योजना बताएं तेजस्वी; माई-बहिन मान योजना पर बोले ललन सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक के बाद एक लोक लुभावन वायदे कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनी तो राज्य की जनता को दो सौ यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। अब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा से पहले एक नया तीर चला दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में माताओं बहनों का पुरजोर सम्मान होगा। सरकार बनने के एक माह में माई-बहिन मान योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत उनके बैंक खाते में प्रति माह पच्चीस सौ की राशि भेज दी जाएगी। तेजस्वी के इस चुनावी बयान पर एनडीए हमलावर हैं। बीजेपी नेता विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी के बाद मोदी सरकार के मंत्री ललन सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव पहले यह बता दें कि जब उनके माता-पिता(राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव) की सरकार थी तो कौन सी योजना लाए थे।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता पिता 15 सालों तक बिहार में सरकार चलाई थी। लालू-राबड़ी कौन सी योजना लाए थे, तेजस्वी यादव को पहले यह तो बताना चाहिए। दोनों ने मिलकर बिहार को कहां पहुंचा दिया था। राज्य में ना सड़कें थीं ना बिजली थी। कानून व्यवस्था ठप पड़ गई थी। अपहरण उद्योग बन गया था। लालू यादव ने बिहार को ऐसे चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया था जहां बिहारी कहलाने में लोग शर्म महसूस करते थे। इस पर भी तो तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए। ललन सिंह ने इशारा किया कि बिहार में अब उन्हें सरकार बनाने का मौका नहीं मिलेगा। वे ऐसे ही बोलते रहते हैं। सत्ता में उन्हें आना हीं नही है तो बोलने में क्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू का 15 साल बिहार की जनता ने देखा है, तेजस्वी के माई बहन मान स्कीम पर सम्राट

इससे पहले बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी तेजस्वी के घोषणा की आलोचना की। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के लिए राजनीति कोई कमिटमेंट नहीं है बल्कि एन्टरटेनमेंट है। केवल हवा-हवाई दावे और वादे करना उनका काम है। जिसका कोई तार्किक और व्यवहारिक आधार नहीं होता। बिहार के लोग यह नहीं भूले हैं कि उनका परिवार महिलाओं के लिए क्या सोच रखता है। अभी हाल के दिनों में उनके पिताजी का बयान सबने सुना है। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता किसी भी हालत में अब राजद के हाध में सत्ता की चाभी नहीं देगी। लोगों ने लालू-राबड़ी के 15 साल के जंगलराज को देखा है और भूले भी नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेमंत की राह पर तेजस्वी, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500; क्या है योजना?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।