BJP Samrat Choudhary attacks Tejaswi yadav on Maai Bahin Maan Yojna Lalu Yadav लालू का 15 साल बिहार की जनता ने देखा है, तेजस्वी के माई बहन मान स्कीम पर सम्राट चौधरी का वार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू का 15 साल बिहार की जनता ने देखा है, तेजस्वी के माई बहन मान स्कीम पर सम्राट चौधरी का वार

बीजेपी नेता विजय सिन्हा के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार की जनता किसी भी हालत में राजद के हाथ में बिहार की कमान कभी नहीं देगी।

Sun, 15 Dec 2024 12:33 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू का 15 साल बिहार की जनता ने देखा है, तेजस्वी के माई बहन मान स्कीम पर सम्राट चौधरी का वार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला सम्मान यात्रा से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने महिला मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अगर उनकी सरकार बनी तो गरीब माताओं और बहनों को हर माह पच्चीस सौ रुपए की राशि दी जाएगी। दरभंगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि माई बहिन मान योजना के तहत यह राशि हर महीने उनके खाते में भेज दी जाएगी। इसे लेकर राजनीति तेज हो गयी है। बीजेपी नेता विजय सिन्हा के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार की जनता किसी भी हालत में राजद के हाथ में बिहार की कमान कभी नहीं देगी।

पटना में पत्रकारों से बाद करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों ने लालू प्रसाय दाव के 15 साल के शासन काल को देखा है। राज्य की जनता जानती है कि किस तरह से जनता को लूटने का काम गया। सरकार मुख्यमंत्री रहते लालू यादव ने साढ़े नौ सौ करोड़ का चारा घोटाला किया और खजाना लूट दिया। यह भी सबको पता है कि रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी दी और उसके बदले गरीबों से जीन लिखवा ली गई। लालू परिवार को लोग समझ गए हैं। इसलिए इस परिवार पर किसी को भरोषा नहीं है। बिहार के लोग किसी भी हालत में लालू परिवार के हाथों में बिहार की सत्ता नहीं सौंपेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के लिए राजनीति कमिटमेंट नहीं एंटरटेनमेंट: विजय सिन्हा

इससे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव के लिए राजनीति कोई कमिटमेंट नहीं बल्कि एक एन्टरटेनमेंट है। मन लगाने के लिए कुछ बोलते रहते हैं। केवल हवा-हवाई दावे और वादे करना उनका काम है। जिसका कोई तार्किक और व्यवहारिक आधार नहीं होता। बिहार के लोग यह नहीं भूले हैं कि उनका परिवार महिलाओं के लिए क्या सोच रखता है। अभी हाल के दिनों में उनके पिताजी का बयान सबने सुना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी का कार्यकर्ता दर्शन, सुपौल, मधेपुरा, अररिया समेत इन जिलों में यात्रा

दरअसल शनिवार को तेजस्वी यादव ने दरभंगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि महंगाई के कारण जो गरीब महिलाएं अपनी पसंद का खाना नहीं खा पातीं, कपड़े नहीं पहन पातीं, अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पा रही हैं। उनके लिए इस योजना के तहत सीधे उनके खाते में 25 सौ रुपये भेजे जाएंगे। यह लाभ हमारी सरकार बनते ही एक महीने के भीतर महिलाओं को दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।