Tejashwi on Hemant path if government is formed then women will get Rs 2500 every month What is Mai Behan Maan Yojna हेमंत की राह पर तेजस्वी, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए; क्या है माई बहन मान योजना?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हेमंत की राह पर तेजस्वी, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए; क्या है माई बहन मान योजना?

आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो करोड़ों माताएं और बहनों के लिए माई बहन मान योजना की शुरुआत करेंगे। जिसके तहत हर महीने सीधे खाते में 2500 रुपए देने का काम किया जाएगा।

Sat, 14 Dec 2024 05:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
हेमंत की राह पर तेजस्वी, सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए; क्या है माई बहन मान योजना?

बिहार चुनाव 2025 के मद्देनजर आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो करोड़ों माताएं और बहनों के लिए माई बहन मान योजना की शुरुआत करेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रूपये देंगे। सीधे खाते में योजना के तहत 2500 रुपए देने का काम करेंगे। सरकार बनते ही एक महीने के भीतर इस योजना की शुरुआत करेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। हमारी जो सरकार बनेगी वो सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय भी देने का काम करेगी। माई बहन मान योजनाओं के तहत गरीब महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, उनको मदद देने का काम किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि अगर महिलाएं खुश नहीं है, तो घर खुशहाल नहीं रह सकता। घर तरक्की करेगा, तो गांव तरक्की करेगा, पंचायत तरक्की करेगी, ब्लॉक तरक्की करेगा, और राज्य तरक्की करेगा। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है, कि ये यूनिक योजना होगा। जिसके जरिए खाते में सीधे 2500 रुपए देने का काम करेंगे।

इस दौरान तेजस्वी ने आह्वान करते हुए कहा कि आइए माताएं-बहनें बिहार की विकासगाथा को आशीर्वाद दो। नींव रखो बिहार को नंबर वन बनाने की। सभी माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि उनका दुख अब तेजस्वी देखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 यूनिट फ्री बिजली के बाद वृद्धा पेंशन 1500 करने का वादा, तेजस्वी का ऐलान

उन्होंने बिहार सरकार पर तंज करते हुए कहा कि पूरे बिहार में अफसरशाही सिर चढ़कर बोल रही है। यहां के अफसर नौजवानों पर हाथ-पैर, जूता-लाठी सब चला रहे हैं। हमने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण की नींव महिलाओं की समृद्धि के बिना अधूरी है। इसलिए महिलाओं की बेहतर आर्थिक स्थिति पूरे परिवार और समुदाय के लिए लाभदायक है।

आपको बता दें झारखंड चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मंईयां सम्मान योजना का ऐलान किया था। जिसमें महिलाएं को एक हजार रुपए हर महीने देने का प्रावधान है। जिसकी राशि अब बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी गई है। उसी तर्ज पर तेजस्वी यादव ने भी चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव खेल दिया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।