Uncle kills 2 brothers 1 sister cuts own throat also triple murder sparks uproar in Aurangabad 2 भाई, 1 बहन का गला चाचा ने काटा, अपनी गरदन भी रेता; ट्रिपल मर्डर से औरंगाबाद में कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

2 भाई, 1 बहन का गला चाचा ने काटा, अपनी गरदन भी रेता; ट्रिपल मर्डर से औरंगाबाद में कोहराम

बच्चों की मां रामनवमी की पूजा करने मंदिर गई थी। लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। लोगों ने रोशनदान से झांका तो अंदर लाशें पड़ी हुई थीं।

Fri, 27 March 2026 02:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
2 भाई, 1 बहन का गला चाचा ने काटा, अपनी गरदन भी रेता; ट्रिपल मर्डर से औरंगाबाद में कोहराम

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद में चाचा की हैवानियत से हसपुरा थाना का इलाका शुक्रवार को दहल उठा। जिले के हसपुरा थाना के खुटहन गांव में सनकी चाचा ने अपने तीन भतीजे, भतीजियों की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद से अपना गला काटने का भी प्रयास किया। उसका इलाज हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।

मृतकों में खुटहन गांव के गुड्डू पाल का 10 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी शामिल है। घटना को अंजाम देने वाले 18 वर्षीय चाचा अमंत पाल ने दबिया से उनकी गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपना गला भी रेत लिया। मृतकों की मां सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली तो दहशत फैल गई। घायल अमंत पाल को इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। घायल को पटना ले जाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामनवमी पर छपरा से वैशाली तक हादसों का कहर; 11 लड़कियां डूबीं, अब तक 5 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमंत पाल का बड़ा भाई गुड्डू पाल मुंबई में किसी कैटरिंग एजेंसी से जुड़कर काम करता है वहीं अमंत खुद भी बाहर रहता था। मंगलवार को वह अपने घर वापस आया था। शुक्रवार को उसकी भाभी अनिता कुमारी रामनवमी पूजा को लेकर मंदिर चली गई थी। वहां से जब वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद आस-पास के लोगों को सूचना दी गई। अन्य लोगों ने रोशनदान से झांका तो अंदर लाश पड़ी हुई थी। रोशनदान तोड़कर सभी लोग अंदर घुसे और दरवाजा खोला गया। तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी जबकि अमंत पाल घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई ने उजाड़ी बहन की गोद; 1 गलती से परिवार तबाह, मामा-मामी गिरफ्तार

घटना के बाद से महिला रो-रो कर बेहोश हो रही है। बताया गया कि अनीता कुमारी और उसकी सास के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। इस बात से अमंत पाल नाराज था। इस संबंध में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस हिरासत में उसे इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की दबिया को जब्त कर लिया गया है। तीन बच्चों की हत्या क्यों की गई, फिलहाल इसके बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 राउंड फायरिंग, 30 मिनट तक पथराव, 4 जख्मी; बच्चों के विवाद में मां-बाप लड़ गए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।