accidents from Chhapra to Vaishali on Ram Navami 11 girls drowned, 5 dead so far रामनवमी पर छपरा से वैशाली तक हादसों का कहर; 11 लड़कियां डूबीं, अब तक 5 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रामनवमी पर छपरा से वैशाली तक हादसों का कहर; 11 लड़कियां डूबीं, अब तक 5 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

दोनों जिलों में कुल मिलाकर 11 लड़कियां नदियों और तालाबों में डूब गईं जिनमें अब तक 5 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तीन लड़कियों की तलाश की जा ही है जबकि तीन को बचा लिया गया है।

Fri, 27 March 2026 01:27 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
रामनवमी पर छपरा से वैशाली तक हादसों का कहर; 11 लड़कियां डूबीं, अब तक 5 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Bihar News: बिहार में रामनवमी के दिन सारण से वैशाली तक हादसों का कहर देखने को मिला। दोनों जिलों में कुल मिलाकर 11 लड़कियां नदियों और तालाबों में डूब गईं जिनमें अब तक 5 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तीन लड़कियों की तलाश की जा ही है जबकि तीन को बचा लिया गया है। मरने वालों में सगे, चचेरे और मौसेरे भाई बहन शामिल है। घटना से इनके परिवारों में कोहराम मच गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के गनियारी गंगा नदी में रामनवमी के मौके पर नहाने के दौरान 06 लड़कियां डूब गईं। इस दौरान आस पास मौजूद लोगों ने 3 लड़कियों को बचा लिया। एक लड़की का शव बरामद किया जबकि जबकि दो की तलाश चल रही है। डूबने वाली बच्चियों की पहचान यदुवीर राय की 14 वर्षीय पुत्री पंखुरी कुमारी, विनोद राय की 18 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी और उपेन्द्र राय की 15 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में रूप में की गयी है जिन्हें डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं रिट्ठु राय की 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी, 18 वर्षीय सीमा कुमारी एवं उपेन्द्र राय के 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी डूब गई। इनमें रिट्ठु राय के पुत्री सीमा कुमारी का शव बाहर निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया। सभी नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 10 विषहर स्थान रहने वाली थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर में गंगा जहरीली? नेपाल, कोरिया के रिसर्च में डराने वाली रिपोर्ट

एक अन्य घटना में वैशाली जिले के ही राघोपुर के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत में शुक्रवार को करीब 10:30 बजे दिन में रामनवमी के पूजा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो चचेरी बहनें डूब गई। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक राघोपुर पश्चिमी पंचायत निवासी सुरेंद्र सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सत्तो कुमारी थी। वहीं दूसरी बहन की शव अभी नहीं मिल पाया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाने पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 राउंड फायरिंग, 30 मिनट तक पथराव, 4 जख्मी; बच्चों के विवाद में मां-बाप लड़ गए

दोनों घटनाओं में प्रशासन और पुलिस का दल घटना स्थल पर तैनात है। स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू फोर्स की मदद से डूबी हुईं लड़कियों की तलाश की जा रही है। जैसे-जैसे देरी हो रही है वैसे-वैसे परिजनों की बेचैनी बढ़ रही हैं। डूबी हई लड़कियों के सुरक्षित होने की उम्मीद कमजोर हो रही है। प्रशासन ने परिवारों को आश्वसन दिया है कि बच्चियों की तलाश की जा रही है। मृत बच्चियों के परिजनों के लिए सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गेमिंग एप से साइबर ठगी का खेल, 5 धराए; दुबई, नेपाल, श्रीलंका तक फैला है नेटवर्क

इधर सारण जिले के छपरा से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मृतक भाई-बहन थे। हादसा घाघरा नदी से कटकर बने छाड़न (पानी भरे गड्ढे) में हुई, जहां सात लोग रोज की तरह जलावन की लकड़ी काटने नदी पार गए थे। मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।