Maternal Uncle aunt arrested for nephew murder family devastated by one mistake in Muzaffarpur Bihar भाई ने उजाड़ी बहन की गोद; भांजे की हत्या में मामा-मामी गिरफ्तार, 1 गलती से परिवार तबाह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाई ने उजाड़ी बहन की गोद; भांजे की हत्या में मामा-मामी गिरफ्तार, 1 गलती से परिवार तबाह

15 मार्च को आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें आकाश ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी गई। मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। लाठी से आकाश के सिर पर प्रहार किया गया था।

Fri, 27 March 2026 11:36 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
भाई ने उजाड़ी बहन की गोद; भांजे की हत्या में मामा-मामी गिरफ्तार, 1 गलती से परिवार तबाह

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक गलती से पूरा परिवार बिखड़ गया। एक युवक की पीटकर हत्या के आरोप सगे मामा, मामी, मरेरा भाई, भौजाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मामूली विवाद में ननिहाल के रिश्तेदारों ने अतरार पंचायत के माधोपुर में आकाश ठाकुर (26) के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना से औराई में सनसनी फैली हुई है।

गिरफ्तार आरोपितों में मृतक के मामा श्रीराम ठाकुर, मामी पार्वती देवी, अन्य रिश्तेदार ललिता देवी, आशा देवी उर्फ उषा देवी, अभिषेक कुमार शामिल हैं। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि आकाश के पिता आमोद ठाकुर ने पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित मृतक के गांव के ही हैं। थानेदार ने बताया कि सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े काम का अंडे का छिलका; AKU ने बनाया नैनो फिल्टर, कैंसर कंट्रोल में मददगार

15 मार्च को हुई थी मारपीट

गौरतलब है कि 15 मार्च को आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें आकाश ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी गई। मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। लाठी से आकाश के सिर पर प्रहार किया गया था। बताया जा रहा है कि आकाश का अपने मामा श्रीराम ठाकुर से कुछ विवाद था। पिता से झंझट होता देख बेटा सामने आ गया। उसने आकाश की पिटाई कर दी। एक लाठी आकाश के सिर पर मार दिया जिससे उसका सिर फट गया। खून बहता देख आरोपी फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर झड़प में थानेदार समेत पूरी टीम सस्पेंड, गोलीबारी में हुई थी जगतवीर की

एसकेएमसीएच में हुई मौत

आसपास के लोगों ने घायल को एसकेएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। आकाश की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया था। मौत के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है।

पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोपित को जेल

मोतीपुर थाना क्षेत्र के बखरी में बुधवार को आपसी विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोपित पति भोली राय को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में भोली राय की पत्नी उर्मिला देवी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। गौरतलब है कि बुधवार को भोली राय ने पत्नी उर्मिला देवी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका मेडिकल में इलाज चल रहा है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भोली राय को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपित ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद जान मारने की नीयत से चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। बेटी ने मोतीपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को घुमाने ले गए शिक्षक टल्ली होकर बिहार लौटे, नेपाल बॉर्डर से 5 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।