two people took woman and rape her who was waiting for train at fatuha station patna स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रही महिला को बंदूक दिखा उठा ले गए, 2 लोगों ने किया रेप; पटना में हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रही महिला को बंदूक दिखा उठा ले गए, 2 लोगों ने किया रेप; पटना में हैवानियत

पीड़िता का आरोप है कि रात 11.30 बजे फतुहा रेलवे स्टेशन के पास वह गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी। उसी समय दो व्यक्ति बाइक से आए और मारपीट करने लगे। जबरन बाइक पर बैठाया और फतुहा रेलवे स्टेशन के पास एक अनजान कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Thu, 4 Sep 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रही महिला को बंदूक दिखा उठा ले गए, 2 लोगों ने किया रेप; पटना में हैवानियत

फतुहा स्टेशन के पास गाड़ी का इंतजार कर रही एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि एक महिला ने फतुहा थाने में आवेदन दिया है, जिसमें दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि रात 11.30 बजे फतुहा रेलवे स्टेशन के पास वह गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी। उसी समय दो व्यक्ति बाइक से आए और मारपीट करने लगे।

जबरन बाइक पर बैठाया और फतुहा रेलवे स्टेशन के पास एक अनजान कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को इस बात की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। हालांकि महिला उनकी बातों से डरी नहीं। अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की बात सुनते ही पुलिस ने एक टीम बनाई। तुरंत छापेमारी की गई और फतुहा रेलवे कॉलोनी के सोनू कुमार और फतुहा के ही दोस्त मोहम्मदपुर गांव निवासी निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना-गया फोरलेन पर कार ने ट्रक को मारी टक्कर, बिहार के 5 बिजनेसमैन की मौत

पहले से है आपराधिक इतिहास है

ग्रामीण एसपी के मुताबिक गिरफ्तार सोनू कुमार और निरंजन का पहले से आपराधिक इतिहास है।सोनू के खिलाफ बाढ़ और खुसरुपुर थाना में मारपीट और रंगदारी के आठ मामले दर्ज हैं। दोनों जमीन की दलाली का काम करते हैं। जमीन विवाद में कई जगहों पर इसके द्वारा मारपीट की घटना की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पिस्टल के बल पर जबरन उठाया

पीड़िता का आरोप है कि बदमाश बाइक पर सवार थे। करीब आने पर उनमें से एक ने पिस्टल निकाली व उसके ऊपर भिड़ा दिया। डर से वह विरोध भी नहीं कर पाई। इसके बाद बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और लेकर चल दिए। थोड़ी दूर पर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल, कोच पर गोलघर और महावीर मंदिर की झलक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।