पटना-गया फोरलेन पर कार ने ट्रक को मारी टक्कर, बिहार के 5 बिजनेसमैन की मौत
टक्कर इतनी तेज ती कि ग्रांड विटारा के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बाद में लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। टक्कर से चारपहिया वाहन ट्रक में फंस गया। कटर और क्रेन की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बिहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटना-गया-डोभी फोरलेन पर परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइया मोड़ के पास बुधवार की देर रात करीब पौने एक बजे भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजेश कुमार (कुर्जी), संजय कुमार सिन्हा (पटेलनगर), कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार शामिल हैं। ये सभी कीटनाशक औऱ कृषि से जुड़े उत्पादों के कारोबारी हैं। हादसा तब हुआ जब रफ्तार ग्रांड विटारा गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज ती कि ग्रांड विटारा के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान तेज आवाज होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बाद में लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। टक्कर से चारपहिया वाहन ट्रक में फंस गया। कटर और क्रेन की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
कटर से काट पांच शव निकाले गए
पटना-गया-डोभी फोरलेन पर भीषण हादसे के बाद सभी पांचों बिजनेसमैन के शव गाड़ी में ही फंस गए। इस रास्ते से जो भी गुजरा, वह हादसे का खौफनाक दृश्य देखकर दहल उठा। ग्रांड विटारा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। कार में फंसे शवों को कटर से काट कर निकाला गया। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज रही होगी। मौके पर ही सभी लोगों की मौत हो गई। देर रात शव पीएमसीएच लाए गए। पुलिस ने उनके मोबाइल और कागजात से सूत्र ढूंढा और परिजनों को सूचना दी।
पीएमसीएच में पहुंचे राजेश कुमार के भाई ने बताया कि सभी लोग फतुहा गए थे। राजेश कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का व्यवसाय करते थे। उनकी एजेंसी भी है और यह सभी बिहटा-सरमेरा रोड से पटना लौट रहे थे। थानेदार मेनका रानी ने बताया कि देर रात सभी शवों को पीएमसीएच भेजा गया। शव के पास मिले एक मोबाइल पर कॉल आने के बाद एक व्यक्ति से बात हुई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कुर्जी का निवासी बताया था। उस शख्स को पुलिस ने तुरंत पीएमसीएच बुलाया।
मृतकों की सूची
1. राजेश कुमार (50), चश्मा गली, कुर्जी,
2. संजय कुमार सिन्हा (55 साल), पटेलनगर निवासी
3. कलम किशोर (38 साल)
4. प्रकाश चौरसिया (35 साल), समस्तीपुर निवासी, पटना में रहते हैं।
5. सुनील कुमार (38 साल), मुजफ्फरपुर निवासी, पटना में रहते हैं।




साइन इन