Two new units of Bihar Police will crack down on cyber crime and drug trade know how they will work साइबर क्राइम और नशे के धंधे पर नकेल कसेंगी बिहार पुलिस की दो नई यूनिट, जानें कैसे काम करेंगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

साइबर क्राइम और नशे के धंधे पर नकेल कसेंगी बिहार पुलिस की दो नई यूनिट, जानें कैसे काम करेंगी

साइबर अपराध, नशे की रोकथाम को लेकर बिहार पुलिस की दो नई इकाइयां गठित होंगी। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के गृह विभाग ने साइबर अपराध सह साइबर सुरक्षा इकाई और एंटी नारकोटिक ब्यूरो सह मद्य निषेध इकाई के गठन की मंजूरी दे दी है

Mon, 9 June 2025 11:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
साइबर क्राइम और नशे के धंधे पर नकेल कसेंगी बिहार पुलिस की दो नई यूनिट, जानें कैसे काम करेंगी

बिहार में साइबर अपराध, शराब समेत सूखे नशे की रोकथाम को लेकर बिहार पुलिस की दो नई इकाइयां गठित होंगी। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के गृह विभाग ने साइबर अपराध सह साइबर सुरक्षा इकाई और एंटी नारकोटिक ब्यूरो सह मद्य निषेध इकाई के गठन की मंजूरी दे दी है। बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही दोनों इकाइयां काम करने लगेंगी।

सोमवार को सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही नवगठित पदों पर पदाधिकारियों का पदस्थापन हो जाएगा। गौर हो कि वर्तमान में साइबर क्राइम और नशीले पदार्थ पर नियंत्रण से जुड़े मामले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), जबकि शराब से जुड़े मामले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत देखे जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बढ़ते क्राइम पर दार्शनिक हुए DGP, बोले- सुधार में समाज और परिवार…
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बढ़ते क्राइम पर दार्शनिक हुए DGP, बोले- सुधार में समाज और परिवार…

एडीजी मुख्यालय ने बताया कि एंटी नारकोटिक ब्यूरो सह मद्य निषेध इकाई का गठन सूखे नशे के धंधेबाजों पर बड़ी चोट होगी। यह इकाई केंद्र सरकार के नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तर्ज पर काम करेगी और विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई चेन को तलाश कर उसे तोड़ने का काम करेगी। यह नव युवाओं में बगैर डॉक्टर द्वारा स्वीकृत नशीली दवाओं के बढ़ते चलन पर भी रोक लगाएगी।

इकाई के प्रमुख एडीजी या आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नेपाल के सीमावर्ती जिलों के साथ भोजपुर और गया जिला सूखे नशे के कारोबार का हॉट स्पॉट बना है। यह भी स्वीकारा कि सूबे में नशे से जुड़ी दवाओं की खपत बढ़ी है, जिस पर नियंत्रण लगाने को प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीआरपीएफ और एसएसबी बिहार पुलिस जवानों को देंगी ट्रेनिंग, वजह जानें
ये भी पढ़ें:हाथ में ही पकड़े रह गए हथकड़ी और गायब हो गया कैदी, गजब है बिहार पुलिस
ये भी पढ़ें:386 एएसआई, 482 दारोगा और 1777 हवलदार का तबादला; बिहार पुलिस में दनादन ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की देखरेख को लेकर ईओयू नोडल इकाई है। राज्य के सभी 40 जिलों में खोले गये साइबर थाने से लेकर मुख्यालय स्तर पर प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी ईओयू के तहत कार्य करते हैं। नयी इकाई के गठन के बाद पूरी व्यवस्था इसके अंतर्गत कार्य करेगी।

नयी इकाई में एसपी (ऑपरेशन), एसपी (सुरक्षा) और एसपी (ट्रेनिंग) के पद होंगे। साइबर लैब भी इसके अधीन आयेंगे। साइबर अपराध सह साइबर सुरक्षा इकाई पर राज्य में साइबर से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के साथ ही सरकारी विभागों के डेटा सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।