DGP became philosophical on the increasing crime in Bihar said role of society and family is important in improvement बिहार में बढ़ते क्राइम पर दार्शनिक हुए डीजीपी, बोले- सुधार में समाज और परिवार की भूमिका अहम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बढ़ते क्राइम पर दार्शनिक हुए डीजीपी, बोले- सुधार में समाज और परिवार की भूमिका अहम

बिहार में बढ़ते क्राइम रेट पर मीडिया ने डीजीपी विनय कुमार से जब सवाल किया, तो उनका दार्शनिक अंदाज देखने को मिला। विनय कुमार ने कहा जो युवा अपराध के रास्ते पर जा रहे हैं, उनको सुधारने में समाज और परिवार की भूमिका अहम है।

Tue, 27 May 2025 04:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में बढ़ते क्राइम पर दार्शनिक हुए डीजीपी, बोले- सुधार में समाज और परिवार की भूमिका अहम

राजधानी पटना में सरेआम फायरिंग की घटनाओं और राज्य में बढ़ते क्राइम को लेकर पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष भी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार को घेरता आ रहा है। लेकिन मंगलवार को जब बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार मीडिया से मुखातिब हुए तो उनका दार्शनिक अंदाज नजर आया है। उन्होने पटना फायरिंग मामले के लिए युवा वर्ग में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को जिम्मेदार ठहराया है, और कहा कि युवाओं को सुधारने में समाज और परिवार की भूमिका अहम है।

इसके अलावा डीजीपी ने बक्सर में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि घटना को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू ) की पूरी टीम को वहां भेजा गया है। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा के मामले को देखते हुए उस भूमि को कब्जे से मुक्त करने की कार्रवाई हो रही है। अपराध की एक-एक घटना की बहुत नजदीकी से मॉनिटरिंग हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के दौरे पर पटना से रोहतास तक अलर्ट; डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
ये भी पढ़ें:पटना में जिस रास्ते से जा रहे थे ADG एसटीएफ, वहीं हो गई अंधाधुंध फायरिंग; और फिर
ये भी पढ़ें:पटना में फायरिंग के बाद ऐक्शन, तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी, वारंट जारी

वहीं पटना की बोरिंग रोड पर स्कॉर्पियो सवार द्वारा कई राउंड फायरिंग की घटना पर विनय कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की पूरी टीम लगी है, कई लोग डिटेन भी हुए हैं।

आपको बता दें शनिवार को पटना में स्कॉपियो सवार लोगों ने खुलेआम तब फायरिंग की थी, जब एडीजी एटीएस पंकज दरार उसी रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान कई राउंड फायरिंग। जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने मोर्चा संभाला। बदमाशों का पीछा भी किया। और पटना पुलिस समेत एसएसपी को भी वायलेस पर सूचना दी। लेकिन उसके बावजूद अभी तक अपराधी फरार है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पटना एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।