two lakh consumers will get free electricity in bihar पटना के 2 लाख घरों में बिजली मीटर रिचार्ज का झंझट खत्म, 125 यूनिट से कम है खपत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के 2 लाख घरों में बिजली मीटर रिचार्ज का झंझट खत्म, 125 यूनिट से कम है खपत

बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल पर 125 यूनिट तक फ्री वाली बिजली मिलने की सूचना दी जा रही है। जिनका बिजली कनेक्शन में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है उन्हें सूचना मिल रही है। बिजली कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का पूरा लाभ मिलेगा।

Wed, 23 July 2025 04:21 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के 2 लाख घरों में बिजली मीटर रिचार्ज का झंझट खत्म, 125 यूनिट से कम है खपत

बिहार की राजधानी पटना में शहर के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं को अब पूरी तरह मुफ्त बिजली मिलेगी। ये वैसे उपभोक्ता हैं जिनकी बिजली खपत प्रत्येक महीने 125 यूनिट से कम है। इसमें पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों वर्ग के उपभोक्ता शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं को मुफ्त वाली बिजली का लाभ जुलाई महीने से ही मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को अगस्त महीने का जब बिजली बिल रीडिंग के बाद मिलेगा तो जीरो वाला मिलेगा। 125 यूनिट से कम खपत वाले प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, इस महीने प्रीपेड वाले उपभोक्ता जो रिचार्ज कर लिए होंगे उनका पैसा वापस होगा।

एक किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं की खपत रही कम

जून की भीषण गर्मी में लगभग दो लाख उपभोक्ता 125 यूनिट से कम बिजली खपत किए हैं। इतनी कम बिजली की खपत उन उपभोक्ताओं का है जिनका एक किलोवाट तक लोड है। वहीं कुछ वैसे उपभोक्ता हैं जो महीने में दस दिन बिजली का उपभोग करते हैं और घर बंद कर बाहर चले जाते। बिजली कंपनी के आकलन अनुसार ऐसे शहर में दो लाख उपभोक्ता हैं। इन्हें अब बिजली बिल में कोई पैसा नहीं लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम

बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल पर 125 यूनिट तक फ्री वाली बिजली मिलने की सूचना दी जा रही है। जिनका बिजली कनेक्शन में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है उन्हें सूचना मिल रही है। बिजली कंपनी के अनुसार उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का पूरा लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए, इन 9 जिलों में अब बाढ़ का खतरा
ये भी पढ़ें:गुनाह कबूल कर तौसीफ ने खोले कई राज, शेरू ने सुपारी दी; मर्डर में 9 लोग थे शामिल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।