Tonti Chori Mat Karna BJP leader taunts Lalu family over shifting Rabri residence टोंटी चोरी मत करना; राबड़ी आवास का पता बदलने पर भाजपा नेता का लालू परिवार पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

टोंटी चोरी मत करना; राबड़ी आवास का पता बदलने पर भाजपा नेता का लालू परिवार पर तंज

भाजपा नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के दौरान टोंटी और अन्य सरकारी संपत्ति की चोरी ना हो, इसका ध्यान रखें। 

Tue, 25 Nov 2025 10:21 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
टोंटी चोरी मत करना; राबड़ी आवास का पता बदलने पर भाजपा नेता का लालू परिवार पर तंज

नीतीश सरकार द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास बदले जाने पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मुद्दे पर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। भाजपा नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए राबड़ी देवी को पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करते समय नल और टोंटी समेत अन्य सरकारी संपत्ति चोरी नहीं करने की नसीहत दी है। उन्होंने लालू और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि राबड़ी के पति और बेटे का ट्रैक रिकॉर्ड ही कुछ ऐसा है।

बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि राबड़ी देवी इस बार अपने बेटे की तरह घर को खाली करते वक्त सरकारी संपत्ति की चोरी नहीं करेंगे और नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, “आपके परिवार का ट्रैक रिकॉर्ड यही रहा है। हम लोगों की नजर अभी से रहेगी। आपके बेटे और पति भी इस घर में रहते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। आप भी अपने बेटे और पति पर नजर रखेंगे कि कुछ चोरी नहीं हो पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी का बंगला नहीं बदलता! तेजस्वी के केस से HC ने छीना था सभी पूर्व CM का आवास

बता दें कि बिहार के भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी को पटना में नया सरकारी आवास आवंटित किया है। उनका नया पता अब 39 हार्डिंग रोड होगा। राबड़ी को लगभग साढ़े 19 साल बाद 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली करना होगा। यहां पर वे जनवरी 2006 से रह रही हैं। लालू यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ इसी आवास में रहते आए हैं। नीतीश सरकार के इस आदेश को लालू परिवार के लिए झटका माना जा रहा है। यह बदलाव राज्य में एनडीए की नई सरकार बनने के कुछ ही दिन बाद आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से निकाल दोगे, लेकिन दिल से… राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर बोलीं रोहिणी

तेजस्वी पर लगाए थे सरकारी संपत्ति चोरी करने के आरोप

पिछले साल लालू-राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव पर भाजपा ने सरकारी आवास खाली करते समय वॉश बेसिन, टोंटी उखाड़ने और एसी, सोफा जैसी चीजें गायब करने का आरोप लगाया था। तेजस्वी अक्टूबर 2024 में पटना के 5 देशरत्न मार्ग वाला सरकारी आवास खाली किया था, जो उन्हें डिप्टी सीएम रहते आवंटित किया गया था। हालांकि, आरजेडी ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।