throw out of the house but how remove from People heart Rohini Acharya spoke on notice to Rabri Devi to vacate residence घर से निकाल देंगे, दिल से कैसे निकालेंगे; राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर बोलीं रोहिणी आचार्य, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर से निकाल देंगे, दिल से कैसे निकालेंगे; राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर बोलीं रोहिणी आचार्य

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले को खाली करने का नोटिस भेजा गया है। उन्हें नया सरकारी बंगला आवंटित किया जाएगा। जिस पर लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणा आचार्य ने कहा कि घर से निकाल देंगे, दिल से कैसे निकालेंगे।

Tue, 25 Nov 2025 09:10 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
घर से निकाल देंगे, दिल से कैसे निकालेंगे; राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस पर बोलीं रोहिणी आचार्य

बिहार की पूर्व सीएम और राजद की वरिष्ठ महिला नेता राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड के बदले नया सरकारी आवास आवंटित किए जाने पर आरजेडी ने आपत्ति जताई है। और अब लालू यादव और रबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा।

रोहिणी ने एक्स किए पोस्ट में लिखा कि- सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते। आपको बता दें हाल ही में रोहिणी ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था। और अब ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू फैमिली को झटका, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास; अगला ठिकाना कहां?
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट के 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट; 13 मिनिस्टर्स का नया पता

वहीं इससे पहले राजद ने नाराजगी जाहिर की थी। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार का यह आदेश भाजपा के बढ़ते दखल का परिणाम है। भाजपा के कारण ही यह आदेश जारी हुआ है। बदले की भावना से यह कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को नीतीश की नई सरकार के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट किए हैं। जिसमें 13 मंत्रियों को नए और 13 मंत्रियों को पुराने बंगले मिले हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।