tongues of such people should be cut out Pappu Yadav got angry on Girdhari Lal statement ऐसे लोगों की जीभ काट दे; गिरधारी लाल के बयान पर भड़के पप्पू यादव, किसे बताया गोबर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ऐसे लोगों की जीभ काट दे; गिरधारी लाल के बयान पर भड़के पप्पू यादव, किसे बताया गोबर

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति और बीजेपी नेता गिरधारी लाल साहू के बिहार की लड़कियों पर दिए आपत्तिजनक बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे लोगों की जीभ काट देनी चाहिए। ऐसी भाषा बोलने वालों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाना चाहिए। 

Sat, 3 Jan 2026 06:30 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ऐसे लोगों की जीभ काट दे; गिरधारी लाल के बयान पर भड़के पप्पू यादव, किसे बताया गोबर

बिहार की लड़कियों को लेकर उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति के विवादित बयान पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने ऐसे लोगों की जीभ काटने काटने की बात कह डाली है। उन्होने कहा कि इस तरह की भाषा वाले लोगों पर स्‍पीडी ट्रायल चलाकर खत्‍म कर‍िए। ये लोग बिहार और बिहारी के मुद्दे पर राजनीत‍ि नहीं करेंगे। नेता कभी भी अपने फायदे और सम्‍मान के अलावा कोई काम नहीं करता। विनम्रता और सरलता से नहीं जीता। देश के मुद्दों पर बात नहीं करता। गरीबों के लिए बात नहीं करता।

पप्पू यादव ने कहा कि बेटियों के बारे में कोई दल या नेता ऐसी बोलता है, सबका कैरेक्‍टर यही है, ये लोग गोबर हैं। रोपियेगा बबूल खाइयेगा खजूर। नेता और बाबा चोर-चोर मौसेरे भाई। इनके लिए न कानून रह गया और न संविधान। ऐसे लोगों की जीभ काट लें तो ज्‍यादा अच्‍छा है। आपको बता दें बिहार की लड़कियों पर दिए बयान को लेकर गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस भी दायर हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'25 हजार में लड़कियां...' वाले बयान पर मंत्री पति पर ऐक्शन हो: बिहार महिला आयोग
ये भी पढ़ें:आईपी गुप्ता ने मंत्री पति पर रखा 10 लाख का इनाम, बिहारी लड़कियों की लगाई ती कीमत

23 दिसम्बर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याहीदेवी मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू ने बिहार के लड़कियों के बारे में घोर आपत्तिजनक बातें कहीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिहार की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से पूरे राज्य में आक्रोश है।

सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसकी कड़ी निंदा की है। महिला संगठनों ने सार्वजनिक माफी, मंत्री के इस्तीफे और उनके पति को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, राज्य महिला आयोग ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।