Action taken against minister husband for statement on Bihari Girls Bihar Women Commission wrote letter to uttrakhand CM '25 हजार में लड़कियां...' वाले बयान पर मंत्री पति पर हो कार्रवाई; बिहार महिला आयोग ने UK सीएम को लिखा पत्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'25 हजार में लड़कियां...' वाले बयान पर मंत्री पति पर हो कार्रवाई; बिहार महिला आयोग ने UK सीएम को लिखा पत्र

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बिहार की लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तराखंड के सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। और इस बयान पर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात माना है।

Fri, 2 Jan 2026 08:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'25 हजार में लड़कियां...' वाले बयान पर मंत्री पति पर हो कार्रवाई; बिहार महिला आयोग ने UK सीएम को लिखा पत्र

बिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की लड़कियों पर दिये गये आपत्तिजनक बयान की निंदा की है। मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में मंत्री पति गिरधारी लाल द्वारा बिहार की महिलाओं के संदर्भ में दिये गये बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जानकारी देने को कहा गया है।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री पति गिरधारी लाल साहू के बयान से बिहार की महिलाओं को गहरा आघात पहुंचा है और उनका अपमान हुआ है। आयोग इस बयान की निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण मानता है। आयोग इस बयान को बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात मानता है। आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ न्यायसंगत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UK के मंत्री पति के बयान पर BJP पर फायर, JDU भी गर्म; कांग्रेस ने RSS को लपेटा

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गिरधारी लाल साहू को यह कहते सुना जा रहा है कि अगर शादी नहीं हो रही है तो 20–25 हजार में बिहार से लड़की खरीद लो। जिसके बाद बिहार समेत पूरे देश में इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी समेत पूरा विपक्ष इस मामले पर बीजेपी पर हमलावर है। वहीं बढ़ते विवाद के बीच मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। साहू के मुताबिक, वो अपने एक दोस्त की शादी से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे, और उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।