again notice sent to rjd leader rabri devi for vacant 10 circular road house राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करें, फिर आया नोटिस; पूर्व सीएम का नया पता क्या होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करें, फिर आया नोटिस; पूर्व सीएम का नया पता क्या होगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन केंद्रीय पुल के आवासों में पूर्व एवं वर्तमान विधायक अभी निवास कर रहे हैं, उन्हें भी इसके बारे में कहा गया है कि वे आवास को जल्द से जल्द खाली कर दें ताकि, इस आवासों का आवंटन नये सिरे से किया जा सके। इसी के लिए नोटिस भेजा गया है।

Tue, 5 May 2026 07:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करें, फिर आया नोटिस; पूर्व सीएम का नया पता क्या होगा

भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित एक दर्जन विधायकों को केंद्रीय पुल का आवास खाली करने को कहा है। सोमवार को विभागीय सूत्रों ने बताया कि राबड़ी देवी को पूर्व में भी नोटिस भेजकर आवास खाली करने को कहा गया था। उन्हें एक बार फिर याद दिलाते हुए 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को जल्द से जल्द खाली करने का आग्रह किया गया है। उन्हें विभाग की ओर से पहले ही 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया जा चुका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन केंद्रीय पुल के आवासों में पूर्व एवं वर्तमान विधायक अभी निवास कर रहे हैं, उन्हें भी इसके बारे में कहा गया है कि वे आवास को जल्द से जल्द खाली कर दें ताकि, इस आवासों का आवंटन नये सिरे से किया जा सके। इसी के लिए नोटिस भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं के साथ सेल्फी, आईटी हब का ऐलान और जंगल सफारी; निशांत की सद्भाव यात्रा

इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में भवन निर्माण से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है। विभाग की तरफ से कहा गया है कि मंत्री पद नहीं रहने के बाद एक निश्चित समय सीमा के अंदर आवास को खाली करना जरूरी है। हालांकि, इसके बाद अभी भी कई पूर्व मंत्री 10 सर्कुलर रोड स्थित आवंटित आवास में ही रह रहे हैं।

कहा जा रहा है कि अगर पूर्व मंत्रियों ने तय समय सीमा के अंदर अपना बंगला खाली नहीं किया तो यह मामला सक्षम अधिकारी के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। राबड़ी देवी तीन बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं। उनके पति और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। राबड़ी देवी और उनका परिवार 10 सर्कुलर रोड स्थित घर में करीब 20 साल से रह रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि भी; आंधी-पानी से 26 की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।