Three died in road accident going from Gaya to Nawada in Tilak ceremony speed havoc बिहार में रफ्तार निगल गई चाचा-भतीजा समेत 3 की जान, तिलक चढ़ाने गयाजी से जा रहे थे नवादा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में रफ्तार निगल गई चाचा-भतीजा समेत 3 की जान, तिलक चढ़ाने गयाजी से जा रहे थे नवादा

हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sun, 22 Feb 2026 09:53 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में रफ्तार निगल गई चाचा-भतीजा समेत 3 की जान, तिलक चढ़ाने गयाजी से जा रहे थे नवादा

बिहार के नवादा में तिलक समारोह में जा रहे तीन लोगों को रफ्तार निगल गई। हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के समीप हुआ। गया निवासी सभी युवक तिलक चढ़ाने नवादा रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गयी है।

जानकारी के मुताबिक गयाजी जिले के रिवाला गांव से नवादा जिले के अकबरपुर के मोहगाय में तिलक चढ़ाने के लिए सभी लोग आ रहे थे। मगर रास्ते में ही उनकी दर्दनाक हादसा हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को दी गई। मृतकों की पहचान रिवाला गांव निवासी सुनील चौधरी का पुत्र सोनू कुमार, 20 वर्ष, विजय चौधरी के पुत्र प्रताप कुमार, 20वर्ष एवं राजेश मांझी के पुत्र इंदल मांझी, 42 वर्ष के रूप में हुई है। सोनू और प्रताप चाचा भतीजा हैं। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अकबरपुर की ओर जा रहे थे। कटघर के पास उनकी बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुर्घटनाओं में 9 मरे; उर्स से लौट रहे थे 6 लोग, गंगा स्नान को जा रहे थे 3 मृतक

एक साथ तीन लोगों की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। शादी वाले परिवारों के लोग घटना से काफी मर्माहत हैं। दुख की घड़ी में विवाह समारोह कैसे सम्पन्न कराया जाए, इसे लेकर विचार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट सत्र में व्हील चेयर पर दिखे तेजस्वी यादव, 25 जनवरी को जख्मी हो गए थे

मृतक इंदल मांझी शादी शुदा था। उसकी पत्नी बबीता देवी नौ माह की गर्भवती हैं। दो-तीन दिनों में उनके प्रसव की संभावना है। परिवार के लोग उसकी तैयारी में जुटे थे कि इंदल मांझी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की जा रही है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने मुआवजा दिलाने के लिए पहल की जा रही है। प्रशासन की ओर से उचित आश्वासन भी दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो आखिरी बारात ; शादी समारोह से लौट रहे युवकों पर रफ्तार का कहर, रोड पर शव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।