Tejashwi Yadav seen in a wheelchair during budget session injured in an accident on January 25 बजट सत्र में व्हील चेयर पर दिखे तेजस्वी यादव, 25 जनवरी को एक्सीडेंट में जख्मी हो गए थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बजट सत्र में व्हील चेयर पर दिखे तेजस्वी यादव, 25 जनवरी को एक्सीडेंट में जख्मी हो गए थे

तेजस्वी यादव सोमवार को गाड़ी से बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। कार से उतरने के बाद जब वह पैदल विधानसभा भवन की ओर जा रहे थे तो उनके कदम लड़खड़ाते नजर आए। विधानसभा के अंदर प्रवेश और सेंट्रल हॉल तक जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई।

Mon, 2 Feb 2026 12:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बजट सत्र में व्हील चेयर पर दिखे तेजस्वी यादव, 25 जनवरी को एक्सीडेंट में जख्मी हो गए थे

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को औपचारिक तौर पर आरंभ हो गया। विधानसभा में स्पीकर प्रेम कुमार और विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सत्रारंभ की घोषणा की। पहले दिन सेंट्रल हॉल में संयुक्त सत्र में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ। इस विधानसभा परिसर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए।

दरअसल तेजस्वी यादव सोमवार को गाड़ी से बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। कार से उतरने के बाद जब वह पैदल विधानसभा भवन की ओर जा रहे थे तो उनके कदम लड़खड़ाते नजर आए। बताया गया कि पैर में चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। यह देखकर सुरक्षाकर्मियों और सहयोगियों की मदद से उन्हें संभाला गया। इसके बाद विधानसभा के अंदर प्रवेश और सेंट्रल हॉल तक जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई। नेता प्रतिपक्ष की सुविधा के लिए व्हील चेयर का उपयोग किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा हत्याकांड की CBI जांच से भड़के तेजस्वी, नवरुणा केस जैसे हश्र की आशंका

दरअसल 25 जनवरी को तेजस्वी यादव एक दुर्घटना में चोटिल हो गए। यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से दी गयी। बताया गया कि हादसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था। उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। नाखून का इलाज किया गया। डॉक्टरों की देखरेख में वह स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे थे। सोमवार को सत्र के पहले दिन वे सदन में पहुंचे तो व्हील चेयर से भवन के अंदर ले जाया गया।

बजट सत्र में पटना में नीट की छात्रा की मौत का मामला गूंजा। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी महिला सदस्य ने यह मामला रेज किया। विपक्षी सदस्यों को उनका समर्थन मिला। सदन के बाहर कांग्रेस, राजद और वाम दलों के विधायकों ने जहानाबाद की छात्रा की हत्या का मामला उठाया। कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम है। इस कांड के अनुसंधान में पुलिस पर बड़े आरोप लगाए। विपक्षी विधायकों ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि असली गुनाहगार को बचाने की कवायद की जा रही है। जवाब में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीबीआई मामले की जांच करेगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लैंड फॉर जॉब केस में मार्च से चलेगा ट्रायल, लालू-तेजस्वी को कोर्ट से एक राहत भी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।